Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: सूखा राहत के लिए श्रीसाईं बाबा संस्थान की बड़ी पहल, सीएम निधि में 5 करोड़ रुपए दिए

Maharashtra: सूखा राहत के लिए श्रीसाईं बाबा संस्थान की बड़ी पहल, सीएम निधि में 5 करोड़ रुपए दिए

Mumbai , 27 अक्टूबर . Maharashtra में सूखा राहत कार्यों के लिए श्रीसाईं बाबा संस्थान, शिर्डी ने Chief Minister सहायता निधि में 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है. संस्थान की ओर से यह राशि राज्य में सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास संबंधी गतिविधियों को समर्थन देने के उद्देश्य से दी गई है.

श्रीसाईं बाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोरक्ष गाडिलकर ने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को 5 करोड़ रुपए का चेक सौंपा. इस अवसर पर राज्य के जल संसाधन मंत्री एवं अहिल्यानगर जिले के पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल तथा जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन भी उपस्थित रहे.

संस्थान की ओर से कहा गया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में सूखे की स्थिति को देखते हुए राहत उपायों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए यह योगदान दिया गया है. Chief Minister सहायता निधि के माध्यम से यह राशि सूखा प्रभावित किसानों और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत कार्यों के लिए उपयोग की जाएगी.

श्रीसाईं बाबा संस्थान श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सामाजिक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है. संस्थान ने कहा कि सूखा राहत के लिए दी गई 5 करोड़ रुपए की यह सहायता उसकी सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवाभावी परंपरा का हिस्सा है.

Maharashtra में सूखे की चुनौती के बीच साईं संस्थान की यह पहल राहत कार्यों को गति देने और प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मानी जा रही है.

इससे पहले, Maharashtra Government ने राज्य के करीब 1.5 करोड़ सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 रुपए की अग्रिम वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सहायता राशि इसी सप्ताह किसानों के बैंक खातों में जमा कराई जाए.

इस योजना पर कुल 7,500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया.

–

एएसएच/डीकेपी

Share