
मैड्रिड, 15 अगस्त . स्पेन के Prime Minister पेड्रो सांचेज ने Saturday को देश के विभिन्न हिस्सों में लगी आग की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि Government आग की घटनाओं के घटनाक्रम पर नजदीकी नजर बनाए हुए है. आग पर काबू पाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे अग्निशमन कर्मियों, आपातकालीन सेवाओं और अन्य कर्मचारियों के प्रयासों की भी सांचेज ने सराहना की.
सांचेज ने यूएमई यानी स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी सर्विस की पोस्ट को शेयर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की. पोस्ट में कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लगी आग की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. आग की लपटों से मुकाबला करने और लोगों की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में पेशेवर और कर्मचारी लगातार अथक प्रयास कर रहे हैं.
उन्होंने आग बुझाने के अभियान में जुटे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद राहत और बचाव कार्य जारी हैं. Prime Minister ने आग से प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की.
सांचेज ने कहा, “मौजूदा परिस्थितियों में लोगों को अधिकतम सावधानी बरतने की जरूरत है. नागरिकों से प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की ओर से जारी किए जा रहे निर्देशों का पालन करने का आग्रह मैं लोगों से करता हूं.”
स्पेन पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी और आग से खाक होते जंगलों के कारण परेशान है. तेज गर्म हवाओं और शुष्क मौसम के बीच जंगल की आग तेजी से फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाली आबादी के लिए भी जोखिम पैदा होता है.
टैग की गई पोस्ट में अग्निशमन दल हुएस्का और जरागोजा की प्रांतीय काउंसिल को बचाने की जद्दोजहद करते देखे जा सकते हैं. Friday को काफी भयावह तस्वीर और क्लिप्स सामने आए थे. जहां उत्तर-पूर्वी स्पेन के अर्गान में फायरफाइटर्स सदियों पुराने ‘सैन जुआन डी ला पेना ‘ मोनेस्ट्री परिसर को बचाने की कोशिश में जुटे दिखे. यहां जंगल में लगी भीषण आग 9,000 हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में फैल गई है.
आस-पास के इलाकों से करीब 900 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया. फायरफाइटर्स की टीमें इस ऐतिहासिक जगह के पास आग बुझाने में लगी हुई थीं.
–
केआर/