
Ahmedabad, 28 मई . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Thursday को कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद का अंत हो चुका है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशकों से देश के लिए बड़ी चुनौती बना नक्सलवाद 31 मार्च 2026 को पूरी तरह खत्म हो गया.
Ahmedabad स्थित माता उमिया धाम में नए छात्रावास भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा Government ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं. उन्होंने कहा कि मोदी Government ने आर्थिक क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी ‘क्रांतिकारी परिवर्तन’ किया है.
अमित शाह ने कहा, “देश में आर्थिक बदलाव तो हुआ ही है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है.”
उन्होंने कहा कि अगर आंतरिक सुरक्षा की बात करें तो आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी बड़ी समस्याओं पर भी मोदी Government ने निर्णायक कार्रवाई की है. गृह मंत्री ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केवल 10 वर्षों के भीतर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त कर दिया गया है.”
अमित शाह ने संबोधन में पश्चिम बंगाल और घुसपैठ के मुद्दे का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने ‘डेमोग्राफिक चेंज कमीशन’ का गठन किया है. यह आयोग असामान्य जनसंख्या बदलावों, उनके कारणों और घुसपैठ से जुड़े जनसंख्या परिवर्तन के कानूनी पहलुओं का अध्ययन करेगा.
यह कार्यक्रम Ahmedabad के माता उमिया धाम में जे.एस. पटेल हॉस्टल और तपस्वी कुमार अरविंदभाई पटेल गर्ल्स हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया गया था. आयोजकों के मुताबिक, दोनों 13 मंजिला छात्रावास भवनों का निर्माण 170 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया गया है. इनमें Ahmedabad और गांधीनगर में पढ़ाई करने वाले करीब 1,600 छात्रों को रहने की सुविधा मिलेगी.
कार्यक्रम में Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपChief Minister नितिन पटेल, राजकोट सांसद पुरुषोत्तम रूपाला, राज्य Government के मंत्री और उमिया माता संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
अमित शाह ने इस परियोजना से जुड़े आयोजकों और दानदाताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि संस्थान की बाकी परियोजनाएं भी जल्द पूरी होंगी.
–
वीकेयू/डीकेपी