
हुबली, 28 मई . कर्नाटक में Chief Minister पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस नेता सदानंद डंगन ने Thursday को से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी के भीतर किसी तरह का कोई भ्रम या विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्दारमैया और उपChief Minister डीके शिवकुमार दोनों पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी हाईकमान जो भी फैसला लेगा, वे उसका पालन करेंगे.
सदानंद डंगन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार दोनों नेताओं ने एक ही बात दोहराई है कि कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी जो निर्णय लेंगे, वह सभी को स्वीकार होगा. उनका कहना है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और नेताओं के बीच किसी तरह की नाराजगी या मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस Government मजबूत स्थिति में है और Government का पूरा ध्यान राज्य के विकास और जनता के कल्याण पर है.
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान ने साफ निर्देश दिए हैं कि सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के अलावा कोई भी नेता सत्ता साझेदारी या नेतृत्व परिवर्तन पर सार्वजनिक बयान नहीं देगा. डंगन ने कहा कि कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस मुद्दे पर अनुशासन बनाए रखने की बात कही है. पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता इन निर्देशों का पालन कर रहे हैं.
सदानंद डंगन ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है और यहां फैसले सामूहिक रूप से लिए जाते हैं. उन्होंने कहा, “पार्टी के सभी नेता तथा कार्यकर्ता बहुत अनुशासित हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है. सभी एक हैं और पार्टी एकजुट है.”
उनका कहना है कि भाजपा और विपक्षी दल लगातार कांग्रेस में भ्रम और अंदरूनी विवाद दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है. उनके अनुसार पार्टी के सभी बड़े नेता एक साथ मिलकर Government चला रहे हैं और जनता के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है.
–
पीआईएम/डीकेपी