फर्रुखाबाद: चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

फर्रुखाबाद, 7 दिसंबर . उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के कोतवाली फतेहगढ़ और एसओजी टीम ने Sunday को चोरी की कई घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से चोरी के उपकरण, अवैध हथियार और चोरी का माल बरामद किया गया है.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हाथीखाना, कोतवाली फतेहगढ़ निवासी पंकज कुशवाहा और बबलू कुशवाहा के रूप में हुई. Police ने दोनों आरोपियों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, चार कारतूस, चोरी का सामान और कुल 2625 रुपए बरामद किए.

यह गिरफ्तारी बीते दिनों हुई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान हुई. 3 दिसंबर की रात India माता मंदिर के मेन गेट और दानपात्रों का ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपए की चोरी हुई थी. इससे पहले 30 नवंबर को सीएनआई चर्च के ताले तोड़कर एमरॉन कंपनी की बैटरी चोरी करने का मामला भी दर्ज किया गया था. इन दोनों मामलों की जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर Police ने संयुक्त अभियान चलाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

आरोपी पंकज कुशवाहा के खिलाफ 10 से अधिक गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि बबलू के खिलाफ भी 8 मामले दर्ज हैं. दोनों आरोपियों पर कई थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं.

सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने कहा कि Police ने सक्रिय रूप से कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया. Police का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment