विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, दिल्ली पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

New Delhi, 7 दिसंबर . दिल्ली Police ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है. इससे पहले Police उसके पिता को भी गिरफ्तार कर चुकी है. दोनों पर लोगों को विदेश में वेकेशन पैकेज बुक करने के नाम पर ठगी करने का आरोप है.

दिल्ली Police ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है. महिला का नाम मल्लिका चौधरी है, जिसके पिता को पहले ही गुरुग्राम Police गिरफ्तार कर चुकी है. ये लोग विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते थे.

Police ने बताया कि महिला और उसके पिता पर आरोप है कि वे टूर एंड ट्रेवल कंपनी की आड़ में लोगों को विदेश में वेकेशन पैकेज बुक करने के नाम पर ठगी करते थे. इन लोगों के खिलाफ दिल्ली, गुरुग्राम और जम्मू-कश्मीर में मामले दर्ज हैं.

दिल्ली की आनंद विहार Police ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला मल्लिका को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ दिल्ली के आनंद विहार और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में First Information Report दर्ज हैं. महिला को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया, जब वह Dubai जाने की फिराक में थी. आनंद विहार Police ने महिला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था.

इससे पहले दिल्ली Police ने 5 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई की. दिल्ली Police के मुताबिक, उत्तरी रेंज के डीसीपी आउटर नॉर्थ, डीसीपी रोहिणी, और डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट की टीमों ने संगठित अपराध के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया. दिल्ली Police के 48 Policeकर्मियों ने 152 ठिकानों पर छापे मारे. इस दौरान दिल्ली Police ने कुल 97 आरोपियों को हिरासत में लिया.

इसके साथ ही, गोगी गैंग के 8, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के 5, और काला जठेड़ी गैंग के 1 अपराधी को गिरफ्तार किया गया. इस छापेमारी के दौरान 18 पिस्तौल, 43 जिंदा कारतूस, और 5 चाकू बरामद किए गए. इतना ही नहीं, Police ने 122 मोबाइल फोन और 10,09,680 रुपए नकद भी बरामद किए. इस दौरान Police ने 3 दोपहिया वाहन और 2 बुलेटप्रूफ वाहनों सहित कुल 4 कारें जब्त कीं और 665 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment