
Patna, 7 दिसंबर . BJP MP विवेक ठाकुर ने Sunday को राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव में मिली करारी हार का सदमा लगा है, इसीलिए वे बिहार में मिली हार का जिक्र नहीं करते और विदेश जाकर बिहार चुनाव का जिक्र कर रहे हैं.
BJP MP का यह बयान उस वक्त आया है जब तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में बिहार चुनाव को लेकर दावा किया कि बिहार बदलाव चाहता था, लेकिन ईवीएम नहीं चाहता था. उन्होंने ईवीएम पर इंडी अलायंस की हार का ठीकरा फोड़ दिया.
तेजस्वी यादव के बयान पर BJP MP विवेक ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यूरोप से बिहार चुनाव के बारे में बात कर रहे हैं. बिहार के प्रति उनकी क्या प्रतिबद्धता है? बिहार की जनता सब कुछ देख चुकी है. इसीलिए ये सभी बयान बेबुनियाद हैं. यह सब सिर्फ लोगों को चौंकाने के लिए है, इसलिए इस तरह की अलग-अलग बातें सामने आती रहेंगी.
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को हार का सदमा लगा है. वे जिस तरह का विषय उठा रहे हैं, बिहार की जनता को उस विषय से सरोकार नहीं है.
बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्लिम वोट बैंक को अपने पाले में खींचने के लिए आपस में होड़ लगी है. उन्होंने कहा कि देश बदल चुका है, लोगों की सोच बदल चुकी है. लोगों के लिए अब राष्ट्र सर्वोपरि है.
सिटीजन पोर्टल का जिक्र करते हुए BJP MP ने कहा कि बिहार में सिटीजन पोर्टल की शुरुआत एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में इस डिजिटल मंच के माध्यम से नागरिकों को अब घर बैठे 28 से अधिक सेवाओं का लाभ मिलेगा और Police से सीधा संवाद भी संभव हो पाएगा.
यह पहल न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाएगी, बल्कि कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगी. डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में यह कदम बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. इस जनहितकारी पहल के लिए बिहार की एनडीए Government को हार्दिक बधाई.
–
डीकेएम/वीसी