सोनीपत के खेतों में बना रहा था नकली इनो, पुलिस-स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा

सोनीपत, 24 अप्रैल . Haryana के सोनीपत में Police और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान में एक नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. कुंडली थाना Police और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव अटेरना के खेतों में चल रही एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है, जहां नकली इनो और अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे थे.

जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री लंबे समय से गुप्त रूप से संचालित हो रही थी और यहां आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था. संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान फैक्टरी से हजारों पैकेट नकली ईनो और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये उत्पाद बिना किसी मानक और गुणवत्ता जांच के तैयार किए जा रहे थे.

इस अवैध कारोबार को अमरजीत दहिया नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा था, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है. कुंडली थाना Police ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से बरामद ईनो और अन्य उत्पादों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और सख्त की जाएगी. Police अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की अवैध फैक्ट्रियां न केवल कानून का उल्लंघन करती हैं, बल्कि लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बनती हैं. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत Police को दें, ताकि इस तरह के गोरखधंधों पर समय रहते रोक लगाई जा सके.

वहीं, मुरथल थाना इलाके में बनाए जा रहे नकली हार्पिक टॉयलेट क्लीनर की यूनिट का पर्दाफाश कर Police ने भारी मात्रा में तैयार माल बरामद किया है. खाली बोतलें, ढक्कन व स्टीकर भी Police ने जब्त किए हैं. फैक्ट्री से बरामद सारे माल को तीन ट्रकों में लादकर थाने में ले जाया गया. गुरुग्राम स्थित चेक आईपी सोल्यूशन्स प्रा लि कंपनी के पप्पू कुमार शर्मा ने मुरथल थाना Police को शिकायत देकर कहा कि उनकी कंपनी हार्पिक टॉयलेट क्लीनर आदि सामान बनाने वाली कंपनी रेकिट बेंकाइजर के सामान की जांचकर्ता कंपनी है. शाहपुर तुर्क में प्रवेश नाम के व्यक्ति द्वारा अपने नकली उत्पाद बनाया जा रहा है. शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए Police ने तुरंत बताए गए स्थान पर छापा मारा. यहां पर एक फैक्ट्री में हार्पिक के कई तरह के नकली उत्पाद बनते पाए गए.

ओपी/पीएम

Leave a Comment