
Mumbai , 24 अप्रैल . Mumbai के भांडुप (पश्चिम) इलाके में Thursday देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने इलाके में अफरातफरी मचा दी. यह घटना मेट्रो मॉल के पास जनता मार्केट के नजदीक एक निर्माणाधीन एसआरए बिल्डिंग के पास हुई, जहां एक गहरे गड्ढे में कई लोग गिर गए.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 11:29 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि मातोश्री मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ लोग पास के निर्माणस्थल के गड्ढे में गिर गए. हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड (एमएफबी), Police, 108 एंबुलेंस और वार्ड स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गए. राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया. सभी घायलों को तुरंत पास के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, ताकि उन्हें जल्द से जल्द इलाज मिल सके.
इस घटना में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान भालचंद्र फल्ले (25) के रूप में हुई है, जिन्हें फोर्टिस अस्पताल में मृत घोषित किया गया. वहीं, दो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बाकी आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है.
जानकारी के अनुसार, घायलों में श्रेयस सुर्वे, अनिकेत कदम, जयदीप शाह, संकेत जुवतकर, आदित्य आहेर, अनिकेत महेश पाटिल, अंकित कुमार रोहित, जयवंत फरसाने, रमन यादव और हरीशंकर करवा शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया था. इलाज के दौरान भालचंद्र फल्ले की मौत हो गई. वहीं, श्रेयस सुर्वे और हरिशंकर करवा के अलावा सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है. क्रिटिकेयर हॉस्पिटल और अग्रवाल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.
फिलहाल Police मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई. इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी भी देखने को मिल रही है.
–
पीआईएम/पीएम