बंगाल में हुआ रिकॉर्डतोड़ मतदान, जनता ने भाजपा पर जताया विश्वास: प्रतुल शाहदेव

New Delhi, 24 अप्रैल . पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान को लेकर Political बयानबाज़ी तेज हो गई है. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 92 प्रतिशत से अधिक और तमिलनाडु में करीब 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का रिकॉर्ड है. उन्होंने इसे जनता के उत्साह और बदलाव की इच्छा का संकेत बताया.

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान पिछले 30-40 वर्षों में सबसे शांतिपूर्ण चरणों में से एक रहा. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक उम्मीदवार पर कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने स्थिति को संभालते हुए उनकी रक्षा की.

इसी दौरान प्रतुल शाहदेव ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उनके करीबी सहयोगी हुमायूं कबीर को लेकर भी आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले वोट बैंक की राजनीति के तहत विवादित मुद्दों को उठाने की कोशिश की गई.

उन्होंने कहा कि ममता Government अब सत्ता में वापस नहीं आने वाली है, जनता ने मन बना लिया था, जिसका परिणाम पहले चरण में देखने को मिला है. दूसरे चरण में भी दिखाई देगा.

वहीं, जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि दोनों राज्यों में जनता का भरोसा मौजूदा Governmentों से उठता दिख रहा है. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) स्पष्ट बहुमत के साथ Government बनाएगा क्योंकि लोग समस्याओं और असंतोष का सामना कर रहे हैं.

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने भी पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर कहा कि लोगों ने बिना डर के मतदान किया और यह स्पष्ट संकेत है कि राज्य की जनता परिवर्तन चाहती है. उन्होंने निर्दलीय विधायक पप्पू यादव के एक बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो निंदनीय है.

इस बीच Maharashtra Government के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पश्चिम बंगाल में 91.46 प्रतिशत मतदान को जनता के आक्रोश का प्रतीक बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की Government “मुग़लशाही” तरीके से काम कर रही है और यही कारण है कि जनता बदलाव के लिए मतदान कर रही है. आने वाले दूसरे चरण में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा.

एसएके/पीएम

Leave a Comment