
Mumbai , 24 अप्रैल . भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फड़णवीस ने सचिन को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है.
देवेंद्र फड़णवीस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “India के गौरव, सच्चे India रत्न और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका समर्पण और विनम्रता सबसे बड़ी प्रेरणा है.”
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी social media पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए तेंदुलकर को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. मंत्रालय ने कैप्शन में लिखा, “सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज, ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर बधाई.
सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा साझा वीडियो में तेंदुलकर के करियर की बेहतरीन पारियों का संकलन है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, “2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य, महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
Mumbai क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने एक्स पर लिखा, “सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. Mumbai के लिए सिर्फ 15 साल की उम्र में डेब्यू करने से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने तक, उनका सफर बेमिसाल है. 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर, वह इस खेल के सच्चे आइकॉन बने हुए हैं, और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के क्रिकेटरों को प्रेरणा देती रहेगी.”
आईपीएल की फ्रेंचाइजी Mumbai इंडियंस (एमआई) ने भी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी है.
एमआई ने अपने एक्स अकाउंट पर सचिन की केक काटते हुए एक तस्वीर साझा की है. टीम ने कैप्शन में लिखा, “वो छोटा लड़का जो क्रिकेट को पसंद प्रत्येक व्यक्ति के दिल की धड़कन बन गया. जन्मदिन मुबारक हो, सचिन तेंदुलकर.”
बता दें कि सचिन आईपीएल में Mumbai इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और संन्यास के बाद से ही इस टीम के मेंटॉर हैं.
सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को Mumbai में हुआ था.
–
पीएके