अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : सीएम योगी

Lucknow, 22 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday सुबह ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हर फरियादी से एक-एक कर मुलाकात की. उनका प्रार्थना पत्र लिया और समस्याएं सुनीं.

Chief Minister ने सभी शिकायतों के उचित व समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. वहीं अतिक्रमण की शिकायत पर सीएम योगी सख्त हुए और तत्काल इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया.

‘जनता दर्शन’ में मथुरा से एक वृद्ध भी शिकायत लेकर पहुंचे. उन्होंने Chief Minister को बताया कि चकरोड पर अतिक्रमण कर लिया गया है. इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई. इस पर सीएम योगी ने सख्त रूख अपनाते हुए जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्वयं मौके पर जाएं और यथास्थिति देखें. अतिक्रमण होने की स्थिति में इसे तत्काल हटाएं और दोषियों पर कार्रवाई करें.

सीएम ने फिर कहा कि अतिक्रमण की शिकायत कतई बर्दाश्त नहीं होगी. सभी अधिकारी, प्रशासन, Police, नगर निगम, विकास प्राधिकरण समेत जिम्मेदार संस्थाएं नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग भी करती रहें.

‘जनता दर्शन’ में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता, बिजली के तार, Police, राजस्व से जुड़े प्रार्थना पत्र भी आए. Chief Minister ने सभी प्रार्थना पत्र लेकर पीड़ितों की बातें सुनीं, फिर उन्हें आश्वस्त किया कि Government जनता से जुड़ी हर मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही है. आप सभी की समस्याओं का भी समाधान होगा. किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, Government हर परिस्थिति में 25 करोड़ प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है.

इस दौरान सीएम योगी ने भीषण गर्मी में आए फरियादियों का सबसे पहले हालचाल जाना, फिर उनकी समस्याएं पूछीं. Chief Minister ने विभिन्न जनपदों से आए लोगों से कहा कि अभी गर्मी व धूप अधिक है. बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों से कहा कि बहुत जरूरत होने पर ही दोपहर में घर से निकलिए. इसके साथ ही सीएम ने संयमित खानपान के लिए भी कहा.

विकेटी/एसके

Leave a Comment