Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
फ़ुटबॉल,खेल

रियल मैड्रिड के खिलाफ मुकाबले से बार्सिलोना को झटका, डैनी ओल्मो चोटिल

रियल मैड्रिड के खिलाफ मुकाबले से बार्सिलोना को झटका, डैनी ओल्मो चोटिल

मैड्रिड, 21 अक्टूबर . रियल मैड्रिड के खिलाफ Sunday को अहम ‘ला लीगा’ मुकाबले से पहले एफसी बार्सिलोना को एक बड़ा झटका लगा है. Tuesday रात डैनी ओल्मो के ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में चोट लग गई है. 27 वर्षीय मिडफील्डर Tuesday को पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के खिलाफ खेले गए मैच के पहले हाफ में चोटिल हो गए थे. इस मैच में बार्सिलोना को 4-2 से हार का सामना करना पड़ा, जो इस सीजन में उनकी पहली हार है. ओल्मो की जगह फर्मिन लोपेज को मैदान पर उतारा गया.

हालांकि, बार्सिलोना की मेडिकल टीम ने अभी तक पूरी जांच नहीं की है, लेकिन शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि ओल्मो की बाईं एडक्टर मांसपेशी में चोट आई है.

इस चोट के कारण वह Sunday को रियल मैड्रिड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं. यह एक ऐसा मैच है जिसमें बार्सिलोना अपने खिताब की प्रतिद्वंद्वी टीम पर 9 अंकों की बढ़त बना सकता था. ओल्मो एक महीने तक मैदान से बाहर रह सकते हैं, जिसका मतलब है कि वह ला लीगा में अलावेस और एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ मैचों के साथ-साथ एस्टन विला के खिलाफ चैंपियंस लीग मैच से भी चूक सकते हैं. इसके अलावा, 12 और 15 नवंबर को चेक गणराज्य और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले यूईएफए नेशंस लीग मैचों में स्पेन की ओर से उनके खेलने पर भी संदेह है.

Sunday के मैच में बार्सिलोना को चोटिल डिफेंडर एरिक गार्सिया और एंड्रियास क्रिस्टेंसन के बिना भी खेलना होगा, जबकि टखने की चोट के कारण जूल्स कुंडे का खेलना भी संदिग्ध है.

यह मैच स्पेनिश दिग्गज क्लब के लिए काफी निराशाजनक रहा. Tuesday को यूईएफए चैंपियंस लीग में पेरिस सेंट-जर्मेन ने बार्सिलोना को 4-2 से हरा दिया. मैच के अंतिम क्षणों में विटिन्हा और फैबियन रुइज ने गोल करके पीएसजी की जीत पक्की कर दी, जबकि इससे पहले बार्सिलोना ने दो बार बराबरी की थी.

डिफेंडिंग चैंपियन (पीएसजी) ने आक्रामक शुरुआत की और बार्सिलोना को अपने ही पेनाल्टी एरिया के पास गलतियां करने पर मजबूर कर दिया. मैच के दूसरे ही मिनट में खविचा क्वारात्सखेलिया की गेंद गोलपोस्ट से टकरा गई, जबकि उस्मान डेम्बेले और डेसिरे डौए ने भी शुरुआत में ही खतरा पैदा किया.

धीरे-धीरे बार्सिलोना ने भी मौके बनाए, लेकिन पीएसजी के गोलकीपर मात्वेई सफोनोव ने राफिन्हा और गॉर्डन के प्रयासों को लगातार विफल कर दिया. पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ी चोटिल हुए, जिसके चलते डेम्बेले और डैनी ओल्मो को मैदान से बाहर जाना पड़ा.

पीएसजी ने फिर से खेल पर नियंत्रण बनाया और 38वें मिनट में गोल करने में सफलता हासिल की. बार्सिलोना पेनाल्टी एरिया के बाहर डोउ को रोकने में नाकाम रहा, जिससे इस फॉरवर्ड खिलाड़ी को दूर से गोल करने का मौका मिल गया. इसके बाद, जब बार्सिलोना ने तुरंत वापसी करने की कोशिश की तो सफोनोव ने फर्मिन के प्रयास को नाकाम कर दिया.

इस जीत के साथ पीएसजी तीन मैचों में नौ अंकों के साथ लीग-फेज स्टैंडिंग में शीर्ष पर बना हुआ है. वहीं, इस सीजन में अपनी पहली हार के बाद बार्सिलोना छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.

–

आरएसजी/डीकेपी

Share