Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अशोक चौधरी ने पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन, बोले- दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होना जरूरी

अशोक चौधरी ने पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन, बोले दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होना जरूरी

अशोक चौधरी ने पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन, बोले- दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होना जरूरी

Patna, 21 अक्टूबर . बिहार Government के मंत्री अशोक चौधरी ने Prime Minister Narendra Modi की देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुटता की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि देश को अस्थिर करने की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ सभी को एकजुट होना चाहिए. उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को समस्या माना, लेकिन साथ ही देश की आर्थिक वृद्धि को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने से जोड़ा. इस दौरान उन्होंने संजय राउत की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी, जन सुराज बिहार के अध्यक्ष मनोज भारती पर हुए हमले और आठ एमएलसी सीटों के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने पर भी प्रतिक्रिया दी.

Prime Minister मोदी की देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुटता की अपील पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह अच्छी बात है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए. देश के दुश्मन देश को कमजोर और अस्थिर करना चाहते हैं. ऐसे तत्वों के खिलाफ एकजुट रहना जरूरी है. Prime Minister मोदी ने दशहरा जैसे शुभ अवसर पर यह अपील की है, इसलिए इसे सकारात्मक रूप में देखना चाहिए. कुछ ताकतें देश को अस्थिर करने के लिए फंडिंग के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा देने का प्रयास करती हैं.

मंत्री ने कहा कि India की आर्थिक प्रगति से कुछ दूसरे देशों को परेशानी हो सकती है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के आर्थिक विकास अनुमानों का उल्लेख करते हुए कहा कि India करीब सात प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहा है. ऐसी स्थिति में देश की स्थिर Government को अस्थिर करने की कोशिशें हो सकती हैं.

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर अशोक चौधरी ने कहा कि ये दोनों समस्याएं हैं, लेकिन India की जनसंख्या और युवाओं की बड़ी संख्या को भी ध्यान में रखना चाहिए. युवाओं को रोजगार देने के लिए आर्थिक विकास की गति बढ़ाना और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है. चौधरी ने India की अर्थव्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की आर्थिक प्रगति का लाभ युवाओं को मिलना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के अनुमानों के मुताबिक, यदि India सात प्रतिशत की विकास दर बनाए रखता है तो 2027 में जापान को पीछे छोड़ने की संभावना है. उन्होंने तर्क दिया कि अर्थव्यवस्था के विस्तार से रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं और बेरोजगार युवाओं को काम मिलने में मदद मिलेगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर संजय राउत की टिप्पणी पर अशोक चौधरी ने कहा कि राउत के बयानों को ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग खबरों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते हैं. चौधरी ने कहा कि संजय राउत क्या कहते हैं और क्या नहीं कहते हैं, इस पर कितना ध्यान दिया जाना चाहिए, यह समझने की जरूरत है.

जन सुराज बिहार के अध्यक्ष मनोज भारती पर हुए हमले को लेकर अशोक चौधरी ने इसे गलत करार दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी Political दल के नेता या कार्यकर्ता पर हमला करना उचित नहीं है. मंत्री ने कहा कि Political विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि Political रूप से विरोधी व्यक्ति पर हमला करना या उसे शारीरिक नुकसान पहुंचाना गलत है. सभी Political दलों को ऐसी घटनाओं का विरोध करना चाहिए.

आठ एमएलसी सीटों के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने पर अशोक चौधरी ने कहा कि अब चुनाव का समय आ गया है और मतदान में केवल दो-तीन दिन बाकी हैं. उन्होंने कहा कि प्रचार का अंतिम दौर पूरा हो चुका है और अब चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

–

पीएसके/डीकेपी

Share