Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

उद्धव को बिना जनाधार वालों का सहारा, शर्मनाक है यूबीटी का राजनीतिक आधार: संजय निरुपम

उद्धव को बिना जनाधार वालों का सहारा, शर्मनाक है यूबीटी का Political आधार: संजय निरुपम

Mumbai , 21 अक्टूबर . शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे को दोबारा Chief Minister बनाने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने और ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश करेगी.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल के आधार पर फैसले होते हैं, इसलिए शिवसेना की चुनावी सफलता एकनाथ शिंदे की Chief Minister पद पर वापसी की संभावना को मजबूत कर सकती है. इसके अलावा निरुपम ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की अभिजीत दिपके के समर्थन को लेकर आलोचना की और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सांसद संजय राउत की टिप्पणी की निंदा की.

संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी Political ताकत बढ़ाने के लिए ऐसे लोगों और समूहों का साथ लेना पड़ रहा है, जिनका कोई मजबूत जनाधार नहीं है. उन्होंने अभिजीत दिपके और उनकी टीम को लेकर भी सवाल उठाए. निरुपम ने आरोप लगाया कि दिपके और उनकी टीम कई विवादों में घिरी हुई है और फर्जीवाड़े के कारण उनके लिए दोबारा आंदोलन खड़ा करना मुश्किल हो सकता है.

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि उद्धव ठाकरे ऐसे लोगों से जुड़कर अपनी Political स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए शिवसेना (यूबीटी) के Political आधार पर भी सवाल उठाए.

संजय राउत के हालिया बयान पर निरुपम ने कहा कि राउत जिस तरह से सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं, वह उनकी Political हताशा को दर्शाता है. जिन लोगों के साथ राउत जुड़े हुए हैं, वे भी दिवाली की छुट्टियों पर जा रहे हैं. निरुपम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ राउत की टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए उसकी निंदा की. उन्होंने कहा कि अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं और उनके बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

निरुपम ने कहा कि राउत को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए और Political मुद्दों पर सभ्य तथा सौम्य तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अमित शाह के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

एकनाथ शिंदे को दोबारा Maharashtra का Chief Minister बनाने की संभावना पर संजय निरुपम ने कहा कि यह शिवसेना के हर कार्यकर्ता और नेता की आकांक्षा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने नेता को Chief Minister बनाने की इच्छा रखना गलत नहीं है.

संजय निरुपम ने कहा कि हमारी पार्टी चाहती है कि अगले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा जाए और ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचें. लोकतंत्र में संख्या बल महत्वपूर्ण होता है और Government के फैसलों में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए पर्याप्त सीटें जीतना जरूरी है. शिवसेना चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाकर संख्या बल के आधार पर फैसलों में हिस्सेदार बनना चाहती है, ताकि एकनाथ शिंदे को दोबारा Chief Minister बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके.

–

पीएसके/वीसी

Share