बीकानेर हाउस विवाद के बाद मुख्यमंत्री सतीशन ने रेहान वाड्रा को केरल में प्रदर्शनी लगाने का दिया न्योता

तिरुवनंतपुरम, 23 अक्टूबर . केरल के Chief Minister वी.डी. सतीशन ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा का राज्य में एक प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें रेहान की प्रदर्शनी ‘नो आइडिया इज फाइनल’ की मेजबानी करने पर “गर्व” है.
Thursday शाम को केरल के Chief Minister का यह बयान तब आया है, जब कांग्रेस ने अधिकारियों और केंद्र Government पर कलात्मक अभिव्यक्ति को दबाने (सेंसर करने) का आरोप लगाया. इससे पहले बीकानेर हाउस ने रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से कुछ तस्वीरें हटाने के लिए कहा था.
Chief Minister ने यह भी घोषणा की कि इस प्रदर्शनी को बिना किसी बदलाव या कटौती के आयोजित किया जा सकता है. Chief Minister सतीशन का यह निमंत्रण ऐसे समय में आया है, जब प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 से अधिक पेंटिंग हटाए जाने को लेकर विवाद चल रहा है.
प्रियंका गांधी वाड्रा के social media पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सतीशन ने अपने ‘एक्स’ पर लिखा, “केरल को रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी ‘नो आइडिया इज फाइनल’ की पूरी तरह से मेजबानी करने में खुशी और गर्व होगा. इसमें कोई कटौती या बदलाव नहीं होगा.”
इससे पहले Thursday को दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी ‘नो आइडिया इज फाइनल’ से कई तस्वीरें हटा दी गई थीं. प्रदर्शनी के लिए कुल 105 तस्वीरें तैयार की गई थीं, जिनमें से 74 को हटा दिया गया. हटाई गई तस्वीरों में से ज्यादातर वे थीं जो युवाओं के विरोध प्रदर्शनों और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से जुड़े प्रदर्शनों के दौरान ली गई थीं.
रेहान ने बताया कि प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही तस्वीरें हटाए जाने की जानकारी दी गई थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन तस्वीरों में राष्ट्रीय ध्वज था, उन्हें हटा दिया गया.
कांग्रेस ने तस्वीरों को हटाए जाने के कदम की आलोचना करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताया है, जबकि बीकानेर हाउस के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम संस्थान की नीतियों का पालन करने के लिए उठाया गया था. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने बेटे के समर्थन में सामने आई हैं. प्रियंका ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों का दूसरों की अभिव्यक्ति से डरना सही नहीं है.
इससे पहले Thursday को वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रेहान वाड्रा का समर्थन करते हुए लिखा, “जब सत्ता में बैठा कोई व्यक्ति किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरता है, तो उसे पता भी नहीं चलता, लेकिन वह उसी सत्ता को खो देता है जिसे वह बचाने की कोशिश कर रहा होता है. तुम सच के साथ खड़े रहो और हर खूबसूरत चीज खुद-ब-खुद तुम्हारे पास आ जाएगी. मुझे तुम पर गर्व है, और हमेशा रहेगा. लव यू बेटा!”
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने रेहान को राजनीति में लाने की कोशिश करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने यह भी बताया कि बीकानेर हाउस की एक नीति है, जिसके तहत Political सामग्री वाली कलाकृतियों को प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं है.
इस बीच, बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसायटी ने भी पेंटिंग्स को हटाए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण दिया है. बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी ने कहा कि कि जो पेंटिंग्स संस्थान की नीतियों और तय मानकों के अनुरूप नहीं थीं, उन्हें हटा दिया गया. अधिकारियों ने यह भी बताया कि जो पेंटिंग्स नीतियों के अनुरूप हैं, उनकी प्रदर्शनी जारी है. फिलहाल केवल वन्यजीवों (वाइल्डलाइफ) से जुड़ी पेंटिंग्स ही प्रदर्शित की जा रही हैं.
–
ओपी/एएस


