Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से व्यापारियों को होगा नुकसान, राहुल की रैली टालने की मांग : प्रवीण खंडेलवाल

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से व्यापारियों को होगा नुकसान, राहुल की रैली टालने की मांग : प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 24 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली में राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने विपक्ष से इसे रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली में हाल के दिनों में हुए विरोध-प्रदर्शनों और अन्य गतिविधियों के कारण व्यापारियों को लगभग 4,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल से बात करते हुए कहा, “पूरे देश ने देखा है कि पिछले दिनों में दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शनों और ऐसी ही अन्य गतिविधियों के कारण लगभग 4,000 करोड़ रुपए के व्यापार का नुकसान हुआ है. व्यापारियों के लिए त्योहारों का सीजन बहुत मायने रखता है. लगभग पूरे साल की बिक्री एक अलग बात है और अक्टूबर से जनवरी के बीच की बिक्री बिल्कुल अलग होती है. ऐसे में राहुल गांधी की एक और रैली निश्चित रूप से व्यापार पर असर डालेगी और व्यापारियों को भारी नुकसान पहुंचाएगी.”

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग हर दिन दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग सामान खरीदने दिल्ली आते हैं. जब भी ऐसी रैलियां होती हैं, तो वे या तो आ नहीं पाते या आना नहीं चाहते, जिससे कई कारणों से व्यापार प्रभावित होता है. बेहतर होगा कि इस रैली को टाल दिया जाए. फिलहाल मेरा सभी लोगों से निवदेन है, खासकर व्यापारियों से. वो अपने व्यापार करें और जो प्रदर्शन या मार्च करना चाहते हैं, वे एक निश्चित स्थान पर नियम के हिसाब से कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि एक लोकेशन बनाई गई है, जिससे लोगों की जनता और व्यापारियों को परेशानी न हो और वे अपना व्यापार सही से कर सकते हैं.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “ये वही लोग हैं जो ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा हैं, देश प्रगति के पथ पर चल रहा है और देश की प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. इस प्रकार की अलगाववादी बयान देकर वे लोगों के बीच भ्रम पैदा करना चाहते हैं, लेकिन वे भूल जाते हैं कि देश कानून के शासन से चलता है, और अगर वे ऐसी गतिविधियों में शामिल होते हैं जिनकी कानून इजाजत नहीं देता, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

पिछले दिनों इमरान मसूद ने कहा था कि मैं सबके सामने खड़ा हुआ और ऐसे नारों की कड़ी निंदा की और कहा कि कश्मीर India का एक अभिन्न हिस्सा है. कश्मीर से जुड़े पोस्टर लगाने वाले लोग मूवमेंट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे थे और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं था.

केरल के गवर्नर द्वारा शाकाहारी रसोई के आदेश की कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल द्वारा आलोचना किए जाने पर, BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “हर व्यक्ति को अपने आवास पर खान-पान की व्यवस्था तय करने का अधिकार है. ‘लोक भवन’ गवर्नर का आवास है, इसलिए वहां खान-पान की क्या व्यवस्था होगी, यह तय करने का अधिकार उन्हीं का है. चूंकि कांग्रेस के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है और यह एक ऐसा दल है जिसके पास कोई वास्तविक मुद्दे नहीं हैं, इसलिए अगर के. सी. वेणुगोपाल एक गैर मुद्दे को भी मुद्दा बना रहे हैं तो यह साफ तौर पर कांग्रेस की Political सोच में आई गिरावट और उसकी विघटनकारी मानसिकता को दर्शाता है.”

–

एसएके/वीसी

Share