इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, भाजपा ने सपा पर लगाया वोट चोरी का आरोप

प्रयागराज, 21 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप तेज हो गए हैं. भाजपा एमएलसी अनूप गुप्ता ने मतदाता सूची में 4,000 से अधिक डुप्लीकेट प्रविष्टियों का आरोप लगाया, जिनमें से 3,200 प्रविष्टियां प्रयागराज में हैं. अनूप गुप्ता ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. शिकायत और साक्ष्य कथित तौर पर जिलाधिकारी को सौंपे गए हैं.
एमएलसी चुनाव प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा, “निश्चित तौर पर जिलाधिकारी इस निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों में एआरओ की भूमिका में होते हैं. हमने एआरओ और जिलाधिकारी से मिलकर उनको बताया है कि 23 अक्टूबर को जो चुनाव होने वाला है, उसमें Samajwadi Party द्वारा अपने समर्थक मतदाताओं के लगभग 3000 से अधिक नाम प्रयागराज जनपद में ही अकेले दर्ज कराए गए हैं, जो एक से अधिक बार दर्ज हैं. उनके नाम निकालकर साक्ष्य के साथ, बूथ संख्या और मतदान केंद्र सहित हमने सूची तैयार करके जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई है. Police आयुक्त को भी उपलब्ध कराएंगे.”
उन्होंने कहा कि India में जो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 है, उसके अनुसार एक से अधिक बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना और एक से अधिक बार मतदान करने का प्रयास करना अपराध है. इसलिए जेल और जुर्माना दोनों लगाकर इन वोट लुटेरों को मतदान करने से वंचित किया जाए. उन्हें फर्जी मतदान करने से रोका जाए. एक मतदान करने का अधिकार सभी को है, एक से अधिक मतदान का अधिकार किसी को नहीं है.
राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा ने कहा कि जब चुनाव होता है तो उसमें वोट बनाए जाते हैं और वोट बनाने के लिए आपको न्यूनतम शैक्षिक प्रमाणपत्र देना पड़ता है. आप उसमें देखेंगे कि उनका नाम और अन्य विवरण एक जैसे हैं. इसलिए माना जाएगा कि गलती उन्हीं लोगों ने की है. इसमें आयोग का उतना दोष नहीं जाएगा, जितना कि इन लोगों की मिलीभगत से बीएलओ के माध्यम से किया गया काम है. यह साबित करता है कि ये लोग वोट चोरी कर रहे हैं.
भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हम लोग जिलाधिकारी के पास आए हैं. हमारे सांसद राधाकांत ओझा, एमएलसी अनुराग गुप्ता, दीपक पटेल और हमारे महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता हैं. हम सब लोग आए हैं और हम साक्ष्य लेकर आए हैं. साक्ष्य यह है कि सपा वोट चोरी कर रही है. प्रयागराज में ही लगभग 3200 ऐसे नाम हैं जो दो बार नहीं, बल्कि चार बार, पांच बार, सात बार तक दर्ज हैं और उनके पिता का नाम भी एक ही है. इस प्रकार इन लोगों ने गड़बड़ी की है और जब गड़बड़ी की है तो उस पर कार्रवाई भी होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है जिला प्रशासन से कि पहले तो वे मतदान न कर पाएं, चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो और दूसरा, Police कमिश्नर के माध्यम से भी हम यह मांग कर रहे हैं कि इन लोगों को गिरफ्तार किया जाए और इन पर कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. यह उत्तर प्रदेश है, जहां कोई भी इस प्रकार की हरकत करेगा तो उसे जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा.
भाजपा विधायक ने कहा कि हम पर आरोप क्यों लगाएंगे? आइए, साक्ष्य देख लीजिए. प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों करते हैं? हम तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करने नहीं गए थे. हम तो जिलाधिकारी के पास आए हैं और Police कमिश्नर के पास गए हैं. आप भी वह काम करिए. यहां तो प्रमाण हैं.
–
केके/वीसी


