मिर्जापुर में गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

मिर्जापुर, 14 दिसंबर . उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में गौ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे Police अभियान के तहत Police और गौ तस्करों में मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एक तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

घटना Sunday रात लगभग एक बजे की बताई जा रही है. थाना अहरौरा Police को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अहरौरा के जंगल के रास्ते चंदौली होते हुए कुछ गौ तस्कर पैदल गोवंश को बिहार ले जा रहे हैं. सूचना के आधार पर थाना अहरौरा Police टीम ने बैजू बाबा आश्रम की तपस्थली की ओर जाने वाले रास्ते पर दक्षिणी जंगल क्षेत्र में ग्राम हिनौता छातों के पास घेराबंदी कर दी.

Police को देखते ही तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास करने लगे. Police ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गौ तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई. घायल तस्कर की पहचान संदीप उर्फ मुन्ना, निवासी थाना चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है. Police ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.

मुठभेड़ के दौरान दो अन्य गौ तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गए. Police उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

सीओ नक्सल ऑपरेशन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध 12 बोर बंदूक, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा 21 गोवंश बरामद किए गए हैं.

इस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में थाना अहरौरा पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है. Police अधिकारियों ने बताया कि गौ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा.

उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है. घायल गो तस्कर के बयान पर निशानदेही पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं.

एसएके/एएस

Leave a Comment