
लंदन, 28 जून . ब्रिटेन की राजधानी लंदन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. Police की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, लंदन में एक कार ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी. इस घटना में पांच लोग घायल हो गए. लंदन की Police ने हत्या की कोशिश के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, यह घटना Saturday को स्थानीय समय (1330 जीएमटी) के हिसाब से दोपहर 2:30 बजे से कुछ पहले ईलिंग ब्रॉडवे में हुई. मेट्रोपॉलिटन Police के मुताबिक, दो लोगों का मौके पर ही इलाज किया गया, जबकि तीन और लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया. किसी को भी अति गंभीर चोटें नहीं आई.
गाड़ी मौके पर नहीं रुकी, लेकिन थोड़ी देर बाद पास के ग्रेंज पार्क में उसे रोक लिया गया. घटना के दौरान गाड़ी चला रहे सोमालिया में जन्मे 34 साल के ब्रिटिश आदमी को खतरनाक ड्राइविंग और हत्या की कोशिश के शक में गिरफ्तार किया गया.
Police ने कहा कि घटना की वजह से शुरुआती पूछताछ के दौरान काउंटर-टेररिज्म अधिकारियों से सलाह ली गई थी. जांच करने वाले इस घटना के मकसद के बारे में गहराई से सोच रहे हैं, लेकिन इस मामले को आतंकवाद के दृष्टिकोण से नहीं देखा जा रहा है.
लंदन एम्बुलेंस सर्विस ने कहा कि उसने कई एम्बुलेंस क्रू, पैरामेडिक्स और दूसरे इमरजेंसी कर्मचारियों को मौके पर भेजा, जबकि लंदन की एयर एम्बुलेंस को भी तैनात किया गया. Police घटना की जांच जारी रखे हुए है, इसलिए सड़कें बंद हैं.
काउंटर टेररिज्म Policeिंग लंदन ने शुरुआती पूछताछ की, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि इस मामले को आतंकवाद नहीं माना जा रहा है.
मेट्रोपॉलिटन Police ने कहा कि सोमालिया में जन्मे एक ब्रिटिश आदमी को खतरनाक ड्राइविंग और हत्या की कोशिश के शक में गिरफ्तार किया गया था. Police के मुताबिक, उसे पास के ग्रेंज पार्क से “थोड़ी देर बाद” हिरासत में लिया गया.
Police ने कहा कि इस घटना में लगी कोई भी चोट जानलेवा नहीं थी. दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो अन्य का मौके पर ही इलाज किया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी.
social media पर इस घटना की एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक सफेद कार के साथ दौड़ रहे हैं, गाड़ी को लात मार रहे हैं और कार के भागने से पहले ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.
–
केके/पीएम