
पुणे, 28 जून . देश के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में Sunday सुबह एक बेहद अहम और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. मामले की जांच कर रही लोनावाला Police आज सुबह ठीक 7:00 बजे आरोपी सिया गोयल को लेकर लोहगढ़ किले पर पहुंची. इस मौके पर Police अपने साथ फाइबर से बना एक पुतला (डमी) भी लेकर आई थी ताकि वारदात वाले दिन की कड़ियों को जोड़ा जा सके.
जब Police ने सिया गोयल की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएट करना शुरू किया, तो सिया ने Police के सामने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.
Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताई हुई गठित जानकारी के अनुसार, सिया ने पूछताछ और रीक्रिएशन के दौरान कबूल किया कि केतन को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने साथी चेतन के साथ मिलकर एक खौफनाक प्लान तैयार किया था. सिया के मुताबिक, तय प्लान के तहत सिया को लोहगढ़ किले की ऊंचाई पर जाकर अपने जूतों के फीते (लेस) बांधने का नाटक करना था. जैसे ही सिया फीते बांधने के बहाने झुकी, पीछे से चेतन को आकर केतन पर हमला करना था.
चेतन ने योजना के मुताबिक पीछे से आकर केतन को अचानक धक्का दे दिया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और सीधे 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में केतन की मौके पर ही मौत हो गई थी.
Police ने सिया के इस कबूलनामे और रीक्रिएशन की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की है, जिसे कोर्ट में पुख्ता सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा. मामले की आगे की कार्रवाई जारी है.
जांचकर्ताओं के अनुसार, पूछताछ के दौरान गोयल ने माना कि केतन अग्रवाल से तय शादी को रद्द करने के बजाय उन्हें खत्म करना ज्यादा आसान लगा, क्योंकि वह अपने परिवार को निराश नहीं करना चाहती थी.
सूत्रों का कहना है कि यह कथित कबूलनामा तब सामने आया है, जब Police गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी की भूमिकाओं की जांच का दायरा बढ़ा रही है. जांच टीम परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और साजिश का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है.
पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक अहम मोड़ आया है, क्योंकि Police आरोपी सिया गोयल और उनके प्रेमी चेतन चौधरी की जिंदगी के कई पहलुओं की जांच कर रही है.
Police का दावा है कि केतन अग्रवाल की मौत 18 जून को लोहगढ़ किले में एक चट्टान से गिरने से हुई थी. जांचकर्ताओं का आरोप है कि गोयल और चौधरी ने उन्हें मारने की साजिश रची, क्योंकि गोयल नवंबर में अग्रवाल से तय शादी को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी.
–
एमएस/