बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत का आरोप, डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

Bengaluru, 12 जुलाई . Bengaluru में एक महिला ने डिलीवरी एजेंट पर घर में जबरन प्रवेश करने और उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद मराठाहल्ली Police ने मामला दर्ज कर आरोपी डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, महिला निलोफर फातिमा ने आरोप लगाया कि एक डिलीवरी एजेंट पार्सल पहुंचाने के लिए उसके घर आया था. महिला का दावा है कि डिलीवरी एजेंट ने वॉशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी. महिला ने उसे घर के अंदर आने से मना किया और पड़ोसी के घर जाने के लिए कहा लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद वह उसकी अनुमति के बिना घर में प्रवेश कर गया.

महिला ने अपनी social media पोस्ट में आरोप लगाया कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद डिलीवरी एजेंट ने उसके सामने अश्लील हरकत की. महिला के मुताबिक, इस घटना के बाद वह काफी डर गई और अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करने लगी. उसने घटना से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए न्याय की मांग की.

महिला ने यह भी दावा किया कि पूरी घटना उसके फोन में रिकॉर्ड हो गई थी. social media पर पोस्ट सामने आने के बाद Bengaluru Police ने मामले का संज्ञान लिया और महिला से घटना की विस्तृत जानकारी मांगी, ताकि आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके.

Police के अनुसार, मराठाहल्ली थाने में महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. Police ने आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में की है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Police प्रशासन अब घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है, जिसमें शिकायतकर्ता के बयान, उपलब्ध साक्ष्य और अन्य संबंधित जानकारी शामिल है. Police का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. Police मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Police ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की तुरंत सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

–

एसएके/पीएम

Leave a Comment