
अमरावती, 12 जुलाई . आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में Sunday को सड़क हादसे में एक Police constable की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. Police के अनुसार यह हादसा ओंगोल शहर के बाईपास रोड पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों को टक्कर मार दी.
हादसे के दौरान आर्म्ड रिजर्व (एआर) constable मरियादास (36) साइकिल से जा रहे थे. अनियंत्रित कार ने सबसे पहले उनकी साइकिल को टक्कर मारी, जिससे वह सर्विस रोड पर जा गिरे. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
साइकिल को टक्कर मारने के बाद कार आगे बढ़ी और उसने कचरा ले जा रहे एक ऑटो रिक्शा तथा एक दोपहिया वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, हालांकि उनकी चोटें मामूली बताई जा रही हैं.
Police के अनुसार, कार में एक महिला डॉक्टर यात्रा कर रही थीं. बताया गया कि वह ओंगोल में आयोजित स्त्री रोग विशेषज्ञों (गायनेकोलॉजिस्ट) के एक राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने आई थीं. हादसा उस समय हुआ जब वह कॉफी शॉप से लौट रही थीं.
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला Police अधीक्षक वी. हर्षवर्धन ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है.
आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वांगलापुडी अनिता ने एआर constable मरियादास की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतक Policeकर्मी के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया.
गृह मंत्री ने अपने बयान में कहा, “लोगों की सुरक्षा के लिए सेवा देने वाले एक Policeकर्मी को खोना Police परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. Government उनके परिवार के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें आवश्यक सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे.”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना में घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. साथ ही उन्होंने हादसे के कारणों की व्यापक जांच करने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए.
वहीं, आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में हुए एक अन्य सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. Police के मुताबिक, एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.
यह दुर्घटना Sunday सुबह कोलकाता-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर यर्रनागुडेम के पास देवरापल्ले मंडल क्षेत्र में हुई.
मृतकों की पहचान देवरापल्ले निवासी श्रीनू (39) और कदली राजेंद्र (32) के रूप में हुई है. Police ने मामला दर्ज कर लिया है और उस अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है, जिसने ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था.
Police अधिकारियों का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच जारी है.
–
एसएके/एएस