
चेन्नई, 5 अक्टूबर . तमिलनाडु के जनपद कल्लाकुरिची के उलुंदुरपेट में Monday तड़के एक निजी बस बड़े हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक युवती तीन घंटे तक बस के नीचे फंसी रही. Police ने मौके पर पहुंचकर सभी को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया.
यह हादसा उलुंदुरपेट में पाथुर के नजदीक GST रोड पर हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट बस चेन्नई से मदुरै जा रही थी, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे. बस को तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम के रहने वाले बालमुरुगन (34) चला रहे थे.
Monday तड़के जब बस उलुंदुरपेट से सटे पाथुर के पास से गुजर रही थी, तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे पलट गई. इससे मौके पर चीख पुकार मच गई है. तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर जुट गए, जिन्होंने बस सवार यात्रियों के बाहर निकलने में मदद की.
हालांकि, हादसे में 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर थिरुनावलूर थाने की Police टीम तुरंत मौके पर पहुंची, घायल यात्रियों को बचाया और इलाज के लिए उलुंदुरपेट Governmentी अस्पताल पहुंचाया.
इस बीच, पलटी हुई बस के अंदर एक युवती फंसी हुई थी. उसे बचाने के लिए उलुंदुरपेट और थिरुनावलूर की फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों ने तीन घंटे से अधिक समय तक मशक्कत की. बस की लोहे की छड़ों को काटकर उन्होंने सफलतापूर्वक युवती को जिंदा बाहर निकाला. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. युवती की पहचान ऐश्वर्या के तौर पर हुई है.
हादसे के कारण चेन्नई-तिरुचिरापल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक लगभग दो घंटे तक बुरी तरह प्रभावित रहा. Policeकर्मियों ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को हटाया और यातायात को बहाल किया. अधिकारियों ने बताया कि थिरुनावलूर Police ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है.
–
डीसीएच/