
New Delhi, 3 फरवरी . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Tuesday को कहा कि पुरानी दिल्ली के समृद्ध इतिहास और विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके व्यापक पुनर्विकास को सुनिश्चित किया जाएगा.
लोक निवास द्वारा शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी) की अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के तुरंत बाद उन्होंने यह घोषणा की.
Chief Minister ने कहा कि उनकी Government पुरानी दिल्ली को एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी.
पदभार ग्रहण करने के बाद Chief Minister गुप्ता ने कहा कि पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित करना उनकी Government की प्रमुख प्रतिबद्धता है.
उन्होंने कहा कि शाहजहानाबाद सिर्फ एक इलाका नहीं है, बल्कि दिल्ली के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है. उन्होंने पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों से बिजली के तारों को हटाने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया.
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्र की सुंदरता में सुधार लाने के लिए लटकते तारों को भूमिगत किया जाएगा.
Chief Minister गुप्ता ने कहा कि व्यस्त बाजारों में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए एक व्यापक यातायात प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी.
उन्होंने यह भी कहा कि Government बहुस्तरीय पार्किंग सुविधाओं के निर्माण की दिशा में भी काम करेगी.
Chief Minister ने कहा कि पुरानी दिल्ली एक ऐतिहासिक आवासीय क्षेत्र है, जहां हर गली सदियों पुरानी विरासत को दर्शाती है.
Government इस विरासत की रक्षा करते हुए संतुलित विकास सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखती है और ऐतिहासिक हवेलियों, कटराओं और कूचों के संरक्षण को भी उन्नत किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि एसआरडीसी ने पहले चांदनी चौक, जामा मस्जिद क्षेत्र, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग के पुनर्विकास और दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट तक सड़क के सौंदर्यीकरण सहित कई विकास योजनाएं तैयार की थीं. पुरानी दिल्ली को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए इन सभी परियोजनाओं की नए सिरे से समीक्षा की जाएगी.
Chief Minister ने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में पुरानी दिल्ली अपेक्षित स्तर के विकास और बुनियादी नागरिक सुविधाओं से वंचित रही है.
–
एमएस/