Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मनोरंजन,राष्ट्रीय

दिल्ली: पांच दिन तक घर में पड़ा रहा मशहूर संगीतकार रवि डे का शव, बदबू आने पर पुलिस ने तोड़ा ताला

दिल्ली: पांच दिन तक घर में पड़ा रहा मशहूर संगीतकार रवि डे का शव, बदबू आने पर Police ने तोड़ा ताला

New Delhi, 18 अगस्त . दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी एक्सटेंशन इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. मशहूर संगीतकार रवि डे का शव उनके किराए के मकान में करीब पांच दिनों तक पड़ा रहा. जब घर से तेज बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने Police को इसकी सूचना दी. इसके बाद Police ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और शव को बाहर निकाला.

जानकारी के अनुसार, रवि डे गोविंदपुरी एक्सटेंशन स्थित एक किराए के मकान में अकेले रहते थे. उनकी मौत के बाद कई दिनों तक किसी परिजन ने उनकी सुध नहीं ली. शव लंबे समय तक घर के अंदर पड़े रहने के कारण सड़ने लगा था.

बताया जा रहा है कि 14 अगस्त को मकान से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने Police को सूचना दी. Police टीम मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. अंदर रवि डे का शव पड़ा मिला, जो काफी हद तक सड़ चुका था और उसमें कीड़े भी लगने लगे थे.

Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के बाद 16 अगस्त को शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में रवि डे के बेटों ने Police को बताया कि उनका अपने पिता से कोई संबंध नहीं है और वे शव लेने के लिए भी नहीं पहुंचे. हालांकि, बाद में Police अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद परिजन आगे आए. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव उनके बेटों को सौंप दिया गया.

फिलहाल, Police मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर इसे सामान्य मौत का मामला माना जा रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

हाल ही सोनीपत से भी ऐसा ही एक झकजोर देने वाला मामला सामने आया था. जहां आश्रम में रह रहे बुजुर्ग की मौत के बाद भी उनकी तीन बेटियों में से कोई भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ था. अंतिम सस्कार को वीडियो कॉल पर देखने वाली एक बेटी का एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था.

–

एएमटी/डीकेपी

Share