
New Delhi, 28 अप्रैल . बाल चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली Government ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबीएच) में पीडियाट्रिक्स (इमरजेंसी मेडिसिन) में एफएनबी (फेलोशिप ऑफ नेशनल बोर्ड) कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसमें प्रतिवर्ष 2 सीटें निर्धारित होंगी.
गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हर वर्ष लगभग 30000 से लेकर 35000 बाल आपातकालीन मरीजों का इलाज किया जाता है, जिसके मद्देनजर पीडियाट्रिक इमरजेंसी मेडिसिन में सुपर-स्पेशियलिटी प्रशिक्षण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. इस कार्यक्रम के शुरू होने से इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा और पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के इमरजेंसी इलाज में भी मदद मिलेगी.
यह एफएनबी (फेलोशिप ऑफ नेशनल बोर्ड) कार्यक्रम नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (एनबीई) के अंतर्गत संचालित होता है, जो दो वर्ष का पोस्ट-एमडी सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स है और वरिष्ठ रेजिडेंसी के समकक्ष है. प्रशिक्षुओं को मौजूदा रिक्त वरिष्ठ रेजिडेंट पदों की जगह समायोजित किया जाएगा, जिससे उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा और Government पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा.
यह फैसला दिल्ली Government की टरसरी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने और उन्नत चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. Chief Minister रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में Government दिल्ली के सभी नागरिकों के लिए एक सशक्त, संवेदनशील और भविष्य के लिए तैयार स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है.
–
डीकेपी/