
अलवर, 5 जुलाई . Rajasthan के अलवर शहर के अखेपुरा थाना क्षेत्र स्थित ज्योतिराव फुले सर्किल के पास प्लेटिनम टावर में Sunday दोपहर करीब 2 बजे एक मोबाइल शोरूम संचालक पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया गया. हमले में घायल प्रथम मुखीजा को पहले जिला अस्पताल और बाद में परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है.
Police के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही अखेपुरा और अरावली विहार थाना Police मौके पर पहुंची और आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. फुटेज में एक युवक प्रथम मुखीजा पर चाकू से हमला करता दिखाई दे रहा है. आरोपियों की तलाश के लिए Police की कई टीमें गठित कर दी गई हैं. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.
घायल के पिता राजेश मुखीजा ने बताया कि करीब पांच दिन पहले खुदनपुरी जोहड़ के पास कुछ युवकों से विवाद हुआ था. उस मामले में आरोपियों ने प्रथम का नाम भी रिपोर्ट में दर्ज कराया था. Sunday को मनु , धीरज और हर्षित शोरूम पर पहुंचे और पुराने विवाद में समझौते के नाम पर 15 लाख रुपए की मांग करने लगे. आरोप है कि प्रथम द्वारा रुपए देने से इनकार करने पर मनु सैनी ने उसके पेट में नाभि के पास चाकू मार दिया. वारदात के बाद आरोपी चाकू मौके पर छोड़कर फरार हो गए.
वारदात के बाद Police ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के cctv कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. Police का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.
डीएसपी अंगद शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम से प्लेटिनम टावर में चाकूबाजी की सूचना मिली थी. सूचना पर Police तुरंत मौके और अस्पताल पहुंची. घायल का उपचार जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश के लिए Police टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. प्लेटिनम टावर में चाकूबाजी की सूचना मिलने के बाद Police ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
–
एमएस/