
गिरिडीह, 15 जून . Jharkhand के गिरिडीह जिले में Sunday को युवक का शव किराए के मकान में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के बोरो हवाई अड्डा के समीप की है. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मृतक की पहचान सीहोडीह निवासी 28 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है. वह अपनी पत्नी और एक छोटे बच्चे के साथ किराए के मकान में रहता था. उसका शव कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला.
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जबकि परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों के अनुसार पंकज ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक बच्चा भी है.
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने दांपत्य जीवन में चल रहे विवादों का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. मृतक की मां का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. उन्होंने कुछ आशंकाएं भी जताई हैं, हालांकि Police ने कहा है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.
परिजनों का दावा है कि घटना से पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. सूचना मिलने पर पचम्बा थाना Police मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. Police ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है.
पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएनसी/डीकेपी