हिमाचल की सिंगल-इंजन सरकार ने विकास में बाधा डाली: दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी, 14 जून . Himachal Pradesh के मंडी में भारतीय जनता पार्टी की ‘प्रगति पथ यात्रा’ के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने Prime Minister Narendra Modi के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र Government की उपलब्धियों का उल्लेख किया. इस दौरान उन्होंने Himachal Pradesh की कांग्रेस Government और Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा और राज्य में विकास कार्यों की गति पर सवाल उठाए.

दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वर्तमान में Himachal Pradesh में “सिंगल-इंजन” Government चल रही है, जिसका असर विकास कार्यों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि वह पिछले छह वर्षों से उत्तराखंड के प्रभारी रहे हैं और उत्तराखंड तथा Himachal Pradesh की भौगोलिक परिस्थितियों में कोई विशेष अंतर नहीं है, लेकिन विकास के स्तर पर दोनों राज्यों के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में प्राकृतिक आपदाएं आती हैं, लेकिन उत्तराखंड में Government और Chief Minister लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे रहते हैं, जबकि हिमाचल में लोगों को अव्यवस्था के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भी वर्तमान Government के कामकाज से संतुष्ट नहीं है और इसका संकेत हाल के नगर निगम चुनावों के परिणामों में देखने को मिला है. गौतम ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और Government के प्रति असंतोष लगातार बढ़ रहा है.

Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्ष India के इतिहास में परिवर्तनकारी और ऐतिहासिक रहे हैं. उन्होंने कहा कि मंडी दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं और सुरंगों का निरीक्षण किया. इन परियोजनाओं के कारण मंडी बाइपास का निर्माण संभव हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है और यात्रियों का सफर आसान हुआ है. उन्होंने बताया कि पहले जहां यात्रा में लगभग छह घंटे लगते थे, अब वही दूरी करीब तीन घंटे में पूरी हो रही है. उनके अनुसार यह केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि समग्र विकास का उदाहरण है.

गौतम ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का सार्वजनिक जीवन पूरी तरह राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र India के इतिहास में मोदी सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित पद पर रहने वाले नेताओं में शामिल हैं. उन्होंने 13 वर्ष Gujarat के Chief Minister और 12 वर्ष देश के Prime Minister के रूप में सेवा दी है. गौतम ने कहा कि मोदी प्रतिदिन 18 से 20 घंटे तक काम करते हैं और उन्होंने कभी अवकाश नहीं लिया. यहां तक कि दीपावली और होली जैसे त्योहार भी उन्होंने अक्सर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ मनाए हैं.

उन्होंने केंद्र Government की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में एम्स संस्थानों का विस्तार किया गया, हवाई संपर्क को मजबूत किया गया, नए हवाई अड्डों का निर्माण हुआ और मेडिकल शिक्षा में सीटों की संख्या बढ़ाई गई. उन्होंने कहा कि India ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और तिरंगे का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है.

गौतम ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को वैश्विक मंच पर स्थापित किया है. उन्होंने कहा कि “एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य” का संदेश आज पूरी दुनिया में स्वीकार किया जा रहा है. यही कारण है कि विश्व के अनेक देश India और Prime Minister मोदी के नेतृत्व की ओर देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है.

पीआईएम/डीएससी

Leave a Comment