
Lucknow, 4 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Saturday को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी Lucknow में भव्य रोड शो के साथ की. एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबे रोड शो में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा. जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत कार्यक्रमों के बीच भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, दो दिवसीय दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन को चुनावी मोड में लाने और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने पर विशेष जोर देंगे. Saturday को Lucknow पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का Chief Minister योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया. इसके बाद नितिन नवीन विशेष रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए.
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ रथ पर मौजूद रहे. एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबे मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया. रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा. ढोल-नगाड़ों की गूंज, ‘जय श्रीराम’ और भाजपा के समर्थन में लगाए जा रहे नारों के बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रथ के आगे-आगे पैदल चलते रहे. कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया.
एक स्थान पर नितिन नवीन ने समर्थकों का अभिवादन करते हुए पारंपरिक तलवार भी लहराई. रोड शो में विभिन्न समुदायों की भागीदारी भी देखने को मिली. बड़ी संख्या में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं और टोपी पहने मुस्लिम पुरुष स्वागत कार्यक्रमों में शामिल हुए. आलमबाग क्षेत्र में ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों, चर्च के पादरियों और ननों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया.
नितिन नवीन करीब 36 घंटे के प्रवास पर उत्तर प्रदेश में हैं. Saturday को वह Chief Minister योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे. इसके अलावा नई प्रदेश टीम, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग दौर की बैठकों में आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी.
भाजपा के लिए यह दौरा Political दृष्टि से अहम माना जा रहा है. पार्टी 2024 के Lok Sabha चुनाव में उत्तर प्रदेश में हुए प्रदर्शन की समीक्षा के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में जुटी है. संगठन की प्राथमिकता बूथ स्तर तक नेटवर्क मजबूत करना, सामाजिक समीकरणों को साधना और चुनावी रणनीति को धार देना है.
–
विकेटी/डीकेपी