ब्रिक्स सम्मेलन भारत के लिए बड़ा अवसर, व्यापार और तकनीक को मिलेगी नई गति : प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 11 सितंबर . दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने India के लिए बेहद महत्वपूर्ण अवसर बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हो रही यह बैठक India के व्यापार, उद्योग, अर्थव्यवस्था, तकनीक और डिजिटलाइजेशन को नई गति देने वाली साबित हो सकती है. उनके मुताबिक, दुनिया के अलग-अलग देशों के नेताओं के साथ होने वाली बातचीत से India को वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका मिलेगा.

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ब्रिक्स समिट में दुनियाभर से आने वाले नेताओं के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें व्यापार और उद्योग से लेकर तकनीक और डिजिटल क्षेत्र तक के विषय शामिल हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि India जिस तेजी से इन क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है, दूसरे देशों के साथ सहयोग से उसकी रफ्तार और बढ़ सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि ग्लोबल मार्केट में India की भूमिका को मजबूत करने के साथ ‘मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ जैसी पहल को भी इससे बढ़ावा मिल सकता है.

BJP MP ने ब्रिक्स सम्मेलन को वैश्विक राजनीति के लिहाज से भी अहम बताया. उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद ऐसा अवसर आया है, जब रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्ष समेत कई अन्य देशों के नेता India में मौजूद होंगे. Prime Minister Narendra Modi की इन नेताओं के साथ होने वाली बातचीत को उन्होंने सकारात्मक बताया और उम्मीद जताई कि इन चर्चाओं के ठोस परिणाम सामने आएंगे.

खंडेलवाल ने दावा किया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से India की वैश्विक स्थिति और मजबूत होगी. उनका कहना है कि बदलती विश्व व्यवस्था में India की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है और इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मंच देश को एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर अपनी स्थिति और बेहतर करने का अवसर देते हैं.

वहीं, ब्रिक्स समिट को लेकर विपक्ष की ओर से की जा रही बयानबाजी पर भी प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि India जिस तेजी से Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, उसे विपक्ष स्वीकार नहीं कर पा रहा है. उन्होंने विपक्ष पर हर मुद्दे को विवाद का विषय बनाने का आरोप लगाते हुए तंज कसा कि विपक्ष के लोग ‘नाराज फूफा’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं.

वहीं, आम आदमी पार्टी के बारे में भाजपा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ वाली टिप्पणी पर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बारे में जिस तरह की बेमतलब की बातें कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उसी वजह से राघव चड्ढा को ऐसी व्यंग्यात्मक टिप्पणी करनी पड़ी.

दरअसल, राघव चड्ढा ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि बॉयफ्रेंड यानी वह खुद जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी अब भी ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ की तरह उनके प्यार में पागल है. उन्होंने यह भी व्यंग्य किया कि कहीं दिल टूटने के बाद पार्टी उनकी याद में अपनी ‘नस न काट ले.’

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment