बिहार में नीतीश कुमार के कार्यक्रम में विवाद: एनसी सांसद ने की कड़ी निंदा, पद छोड़ने की दी सलाह

New Delhi, 15 दिसंबर . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार Monday को Patna में नियुक्ति पत्र बांटने के एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर का कथित तौर पर हिजाब हटाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी ने इसकी कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि Chief Minister द्वारा सार्वजनिक रूप से एक मुस्लिम महिला के बुर्के को खींचने जैसा व्यवहार न तो स्वीकार्य है और न ही इसका कोई औचित्य है.

आगा रुहुल्ला मेहदी ने कहा कि यह घटना बेहद परेशान करने वाली और शर्मनाक है. किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं की जा सकती. Chief Minister को संबंधित महिला और देश की जनता से बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए. Chief Minister का यह व्यवहार अनियमित और चिंताजनक है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि वे शायद अब उस संयम और मानसिक स्पष्टता में नहीं हैं, जो एक संवैधानिक पद पर बने रहने के लिए आवश्यक होती है.

आगा रुहुल्ला मेहदी ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में Chief Minister को चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए और जनहित में पद से अलग होने का विचार करना चाहिए.

इससे पहले आरजेडी ने भी इस घटना को लेकर Chief Minister के बर्ताव पर सवाल उठाया. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में आरजेडी ने लिखा, “यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100 फीसदी संघी हो चुके हैं?”

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी social media पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में Chief Minister नीतीश कुमार कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपChief Minister सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ दिख रहे हैं.

बता दें कि यह विवाद एक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां Chief Minister नीतीश कुमार ने Chief Minister सचिवालय के संवाद हॉल में 1,283 आयुष डॉक्टरों (आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी) को नियुक्ति पत्र बांटे. इस कार्यक्रम के बाद, सीएम नीतीश कुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि आज, मैंने संवाद हॉल में 1,283 आयुष डॉक्टरों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भाग लिया. यह कदम हेल्थकेयर सेक्टर में नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करेगा और पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को और मजबूत करेगा. सभी नए नियुक्त आयुष डॉक्टरों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.

अभी तक, Chief Minister नीतीश कुमार या बिहार Government की ओर से विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है.

पीएसके

Leave a Comment