बलिया में बच्चे का अपहरण : पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, मासूम सकुशल बरामद

बलिया, 16 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मासूम बच्चे के अपहरण और उसे बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है. इस मामले में Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, उभांव थाना Police देर रात सहारनपुर के पास नियमित चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया. Police टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह रुकने के बजाय भागने लगा और Police पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. स्थिति को देखते हुए Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद Police ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.

घायल आरोपी से पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद जैद उर्फ सलमान बताया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बीते 11 दिसंबर को एक तीन साल के बच्चे का अपहरण किया था और उसे बेचने की फिराक में था. Police ने आरोपी की निशानदेही पर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है.

घटनास्थल से Police ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है. Police का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.

इस संबंध में अपर Police अधीक्षक बलिया, दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया था. जब Police ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने Police पर फायरिंग कर दी. Police द्वारा की गई आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में वह व्यक्ति घायल हुआ. पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद जैद उर्फ सलमान के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment