रामविलास पासवान की जयंती पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को किया याद

New Delhi, 5 जुलाई . पूर्व Union Minister, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान की जयंती पर देशभर के नेताओं ने उन्हें याद किया है. इस अवसर पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पूर्व Union Minister रामविलास पासवान की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने आजीवन शोषितों और वंचितों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया. सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “जनसेवा, सामाजिक समरसता और समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण के लिए समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने भी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पूर्व Union Minister रामविलास पासवान की जयंती पर सादर नमन करता हूं.”

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, “लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व Union Minister पद्मभूषण राम विलास पासवान की जयंती पर सादर नमन. वंचितों और गरीबों के अधिकारों के लिए आपका समर्पण और सेवा भाव सदैव स्मरणीय रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “पद्म भूषण से सम्मानित, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व Union Minister रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. जनसेवा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा.”

BJP MP दिनेश शर्मा ने पोस्ट किया, “जनसेवा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए सदैव समर्पित रहे, ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व Union Minister रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन.”

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी रामविलास पासवान को जयंती पर याद किया. उन्होंने लिखा, “पिछड़े और कमजोर तबकों की सशक्त आवाज पूर्व Union Minister राम विलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment