कांग्रेस का लक्ष्य सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि जनता की आवाज बनना है: जीतू पटवारी

छिंदवाड़ा, 10 अगस्त . कांग्रेस की Madhya Pradesh ईकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक ऐसा संगठन तैयार करना है. जो जनता की आवाज बने.

छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी के मंडलम, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि कांग्रेस संगठन का पुनर्निर्माण केवल पदों का गठन नहीं, बल्कि यह विचार, कार्यकर्ता और जनता के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया है. पूरे Madhya Pradesh में संगठन के नए सृजन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है. जिला स्तर पर लगातार दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की नींव रखता है. कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक ऐसा संगठन तैयार करना है, जो जनता की आवाज बने और हर परिस्थिति में उसके साथ खड़ा रहे. पटवारी ने कहा कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत को केवल एक विधानसभा क्षेत्र की जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. यह जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठनात्मक एकजुटता और जनता के भरोसे का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने बता दिया है कि यदि कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूती से जनता के बीच जाए और संगठन पूरी ताकत से मैदान में उतरे तो भाजपा की सत्ता और संसाधनों के बावजूद जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ खड़ा हो सकता है. उन्होंने कहा कि दतिया का परिणाम प्रदेश Government के लिए भी एक स्पष्ट Political संदेश है. Government को प्रदेश की वास्तविक परिस्थितियों की समीक्षा करनी चाहिए. किसानों की स्थिति, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, विभागीय व्यवस्थाओं और प्रदेश के वित्तीय हालात पर Government को गंभीरता से विचार करना चाहिए.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने में Government विफल रही है. उन्होंने कहा कि जनता अब सवाल पूछ रही है और भाजपा को उन सवालों का जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं से हर वर्ष बड़े पैमाने पर रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन आज बेरोजगारी युवाओं के सामने गंभीर चुनौती बनी हुई है. इसी प्रकार अर्थव्यवस्था को लेकर किए गए बड़े दावों के बावजूद देश पर बढ़ते कर्ज को लेकर Government को जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए.

पटवारी ने कहा कि भाजपा Government को अब घोषणाओं और प्रचार से आगे बढ़कर जमीन पर काम करने की जरूरत है. जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों के जवाब चाहती है. पटवारी ने कहा कि छिंदवाड़ा कांग्रेस का एक मजबूत संगठनात्मक क्षेत्र रहा है और यहां के कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन एवं जनता से जुड़ाव कांग्रेस की बड़ी ताकत है. अब संगठन के नए सृजन और प्रशिक्षण के माध्यम से इस ताकत को और मजबूत किया जाएगा.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment