Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति

जौहर विश्वविद्यालय पर कांग्रेस का योगी सरकार पर हमला, अजय राय बोले-राम मंदिर चढ़ावा मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश

जौहर विश्वविद्यालय पर कांग्रेस का योगी Government पर हमला, अजय राय बोले-राम मंदिर चढ़ावा मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश

Lucknow, 17 जुलाई . उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने Friday को जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर राज्य Government पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि रामपुर स्थित विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने की प्रक्रिया कानूनी कम और Political अधिक दिखाई देती है. उनका दावा है कि Government इस कार्रवाई के जरिए राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है.

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अजय राय ने कहा कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने 15 जुलाई को जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराने का आदेश जारी किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस दिन मामले की सुनवाई हुई, उसी दिन कुछ ही घंटों में 17 पृष्ठों का आदेश जारी कर दिया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2005 में सिंघमखेड़ा गांव में हुई थी. उस समय यह क्षेत्र रामपुर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में नहीं बल्कि जिला पंचायत के अधीन था.

उनके अनुसार, वर्ष 2024 में इस क्षेत्र को विकास प्राधिकरण के दायरे में शामिल किया गया. ऐसे में स्थापना के समय विकास प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराने का सवाल ही नहीं उठता. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि विश्वविद्यालय सभी आवश्यक मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है और यह किसी एक समुदाय का संस्थान नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में विभिन्न समुदायों के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं. यदि Government को आजम खान से Political मतभेद हैं तो विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने के बजाय उसका अधिग्रहण कर संचालन अपने हाथ में ले सकती है.

अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा Government शिक्षा के विस्तार के बजाय शैक्षणिक संस्थानों को कमजोर करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में विद्यालय बंद हुए हैं, नए विश्वविद्यालयों की स्थापना की गति धीमी है और मेडिकल कॉलेजों में भी पर्याप्त संसाधनों एवं स्टाफ की कमी बनी हुई है. उन्होंने वाराणसी स्थित बीएचयू का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने कार्रवाई की थी.

इसी क्रम में उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी कार्यालयों के भवनों के नक्शे नियमानुसार स्वीकृत हैं. यदि नियमों का पालन सभी के लिए समान है तो कार्रवाई भी समान रूप से होनी चाहिए. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि जौहर विश्वविद्यालय में कोई तकनीकी या प्रशासनिक कमी है तो उसे नियमानुसार दूर कराया जाए या कंपाउंडिंग जैसी वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government विकास और निर्माण के बजाय ध्वस्तीकरण की राजनीति कर रही है तथा शिक्षा संस्थानों को संरक्षित करने के बजाय उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

–

विकेटी/पीएम

Share