
Lucknow, 1 मार्च . उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में Sunday को आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आरपी गौतम ने राज्य Government पर निशाना साधा. नेताओं ने मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान और गोरखपुर के चौरी-चौरा में प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति रद्द किए जाने को लेकर Government की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए.
आरपी गौतम ने आरोप लगाया कि गोरखपुर के चौरी-चौरा में आयोजित होने वाले ‘दलित सम्मान समारोह’ में शामिल होने के लिए वह Lucknow एयरपोर्ट से रवाना होने वाले थे, लेकिन Police अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही रोक दिया. उनके अनुसार, बताया गया कि होली के मद्देनजर कार्यक्रम की अनुमति रात में रद्द कर दी गई है.
उन्होंने कहा कि विधिवत अनुमति लेने के बावजूद जनसभा को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को उठाने से Government घबरा रही है और त्योहार को बहाना बनाया जा रहा है.
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मनरेगा मजदूरों, कर्मियों, मिस्त्रियों, आपूर्तिकर्ताओं और महिला मेट के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि होली से पहले भी उन्हें मेहनताना नहीं मिला है. उन्होंने दावा किया कि अकुशल व कुशल मजदूरी तथा सामग्री मद में करीब 1600 करोड़ रुपए लंबित हैं.
अजय राय ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में मनरेगा कर्मियों के लिए घोषित अवकाश संबंधी सुविधाओं पर भी अमल नहीं हुआ. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता Government के दावों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी.
–
विकेटी/डीकेपी