पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावासों के बाहर प्रदर्शन, अमेरिका ने नागरिकों को सतर्क रहने की दी सलाह

इस्लामाबाद, 1 मार्च . Pakistan में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के विरोध में भड़के प्रदर्शनों के बीच इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी है.

अमेरिकी दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि वह कराची और लाहौर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के बाहर जारी प्रदर्शनों और इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास तथा पेशावर स्थित वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन की अपीलों पर नजर रख रहा है.

दूतावास ने कहा, “हम Pakistan में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को स्थानीय समाचारों पर नजर रखने और व्यक्तिगत सुरक्षा के अच्छे उपाय अपनाने की सलाह देते हैं. अपने आसपास की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें और सुनिश्चित करें कि आपका एसटीईपी पंजीकरण अपडेट हो.”

Pakistanी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची के माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शनकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच झड़प में Sunday को नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 अन्य घायल हो गए.

सिविल अस्पताल कराची के एसएमबीबी इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉमा के कार्यकारी निदेशक मोहम्मद साबिर मेमन ने बताया कि दूतावास के पास हुए प्रदर्शनों के दौरान नौ लोगों की मौत हुई और 34 लोग घायल हुए हैं.

Police सर्जन डॉ. सुमैया सैयद ने भी नौ लोगों की मौत की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सात घायलों को आगा खान यूनिवर्सिटी अस्पताल और फातिमिद फाउंडेशन में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. दो घायल Policeकर्मियों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में भर्ती कराया गया है.

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनई की अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों में मौत के बाद Pakistan अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू जिले में भी प्रदर्शन तेज हो गए. हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने स्कर्दू में कर्फ्यू लागू कर दिया है.

रिपोर्ट के अनुसार, स्कर्दू और गिलगित में प्रदर्शनकारियों ने India और Pakistan में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) के कार्यालयों में आग लगा दी. इसके अलावा, एक स्कूल, Police अधीक्षक कार्यालय और आगा खान रूरल सपोर्ट प्रोग्राम (एकेआरएसपी) के दफ्तर को भी आग के हवाले कर दिया गया.

Pakistan अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान Police ने कर्फ्यू की घोषणा की है. Pakistan सेना को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 245 के तहत बुलाया गया है. हालांकि प्रशासन ने कहा है कि इन प्रदर्शनों के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

डीएससी

Leave a Comment