बेंगलुरु से लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार

Bengaluru, 18 अगस्त . Bengaluru Police ने लग्जरी कार चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से 35 लाख रुपए मूल्य की टोयोटा फॉर्च्यूनर बरामद की है, जिसे Bengaluru के एक होटल की पार्किंग से चुराया गया था.

Police के अनुसार, शिकायतकर्ता चेन्नई का रहने वाला है और 26 जून 2026 को टोयोटा फॉर्च्यूनर से Bengaluru आया था. वह होसुर रोड स्थित सिंगासांद्रा के एक होटल में ठहरा हुआ था. उसी रात वह फिल्म देखने गया और करीब 1:30 बजे होटल लौटा. उसने अपनी कार होटल की पार्किंग में लॉक कर खड़ी कर दी. अगले दिन सुबह जब वह पार्किंग में पहुंचा तो उसकी कार गायब थी. इसके बाद उसने परप्पना अग्रहारा थाने में शिकायत दर्ज कराई.

जांच के दौरान Police ने विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल की और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की. 4 जुलाई 2026 को Police टीम बेलगावी-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराड के पास आरोपियों को पकड़ने पहुंची. इस दौरान मुख्य आरोपी चोरी की कार लेकर फरार हो गया, लेकिन उसकी महिला साथी को हिरासत में ले लिया गया.

पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि वह और उसका साथी महंगी कारें चोरी कर उन्हें बेचने का काम करते थे ताकि आसानी से पैसा कमाया जा सके. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए Police उपायुक्त ने एक विशेष टीम का गठन किया. टीम ने 17 जुलाई 2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर सिल्क बोर्ड इलाके के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आधुनिक उपकरणों की मदद से लग्जरी कारों की डुप्लीकेट चाबियां तैयार करता था. इन चाबियों से वह कारों के दरवाजे खोलकर उन्हें चोरी कर लेता और फिर Rajasthan के बाड़मेर, बालोतरा तथा रेगिस्तानी इलाकों में अपने परिचितों को बेच देता था.

अदालत ने आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए 14 दिन की Police हिरासत में भेज दिया. आरोपी की निशानदेही पर 24 जुलाई 2026 को Rajasthan के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के अलेटी के रेगिस्तानी इलाके से चोरी की गई टोयोटा फॉर्च्यूनर बरामद की गई.

Police जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ Bengaluru, हैदराबाद, Rajasthan और तमिलनाडु के विभिन्न थानों में कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Police ने बताया कि पूरे ऑपरेशन को इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन के डीसीपी एम. नारायण के मार्गदर्शन और एसीपी सतीश आर. के नेतृत्व में परप्पना अग्रहारा थाना प्रभारी नवीन कुमार पी.जी. तथा उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया. मामले की आगे की जांच जारी है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment