मुजफ्फरपुर: एंबुलेंस से गांजा और देसी कट्टा बरामद, चालक और टेक्‍नीशियन गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 18 अगस्त . मुजफ्फरपुर में Governmentी सेवा में संचालित 102 नंबर की एंबुलेंस का इस्तेमाल गांजा और हथियार की तस्करी में किया गया. Police ने मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के पास खड़ी एक 102 एंबुलेंस से 200 ग्राम गांजा और एक देसी कट्टा बरामद करते हुए एंबुलेंस चालक और एक टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है.

Police के मुताबिक, यह कार्रवाई 17 अगस्त की देर रात की है. मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित ओपी के पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के पास खड़ी एक एंबुलेंस में गांजा और देसी कट्टा रखा हुआ है. सूचना मिलने के बाद Police टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एंबुलेंस की घेराबंदी की और उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान एंबुलेंस से करीब 200 ग्राम गांजा और एक देसी कट्टा बरामद किया गया.

Police ने मौके से एंबुलेंस चालक और उसके साथ मौजूद एक टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरबजीत कुमार और मनोहर कुमार के रूप में हुई है. Police ने बरामद गांजा और देसी कट्टा जब्त कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि एंबुलेंस में इस तरह हथियार और गांजा लेकर परिचालन करना बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबिक यह 102 एंबुलेंस बोंचांहा से मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक तक आई थी. Police अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

गिरफ्तार सरबजीत कुमार तुर्की थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि मनोहर कुमार औराई थाना क्षेत्र का निवासी है. Police दोनों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है.

Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि 200 ग्राम गांजा और देसी कट्टा एंबुलेंस में कब और कहां रखा गया था. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस एंबुलेंस का इस्तेमाल पहले भी किसी अवैध गतिविधि के लिए किया गया था. Police को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचा जा सकेगा.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment