राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, जीतू पटवारी हिरासत में, विधायक धरने पर बैठे

Bhopal , 22 जुलाई . देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal में कांग्रेस नेताओं ने विरोध दर्ज कराया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जहां Police ने हिरासत में लिया वहीं कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में Chief Minister कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया. विधायकों का धरना देर रात तक जारी है.

दिल्ली में Prime Minister आवास के करीब विरोध प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में Bhopal में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन राजभवन का घेराव कर विरोध दर्ज कराया. मौके पर पहुंची Police ने पटवारी सहित अन्य नेताओं को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और Police के बीच काफी देर जोर आजमाइश चली आखिरकार Police ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया.

वहीं, दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायकों का विधानसभा में Chief Minister कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई बर्बरता के विरोध में Prime Minister आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी और उनके साथ कथित तौर पर की गई अभद्रता भाजपा Government की तानाशाही का शर्मनाक चेहरा है.

दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा तक हम छात्रों के सम्मान और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं. विधानसभा स्थित Chief Minister कार्यालय के बाहर कांग्रेस विधायक दल के साथ दिया जा रहा है.

सत्य की आवाज को न घसीटा जा सकता है, न गिरफ्तार किया जा सकता है. लोकतंत्र की इस लड़ाई में हम पीछे नहीं हटेंगे. नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में छात्रों को ‘कॉक्रोच’ कहकर छात्रों के मुद्दे पर चर्चा से इनकार किया. इसके बाद Chief Minister कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों को धमकाने पहुंच गए.मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को छात्रों से माफी मांगनी होगी.

एसएनपी/एससीएच

Leave a Comment