11 टन राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंचा भारतीय वायु सेना का 9वां विमान

काठमांडू, 19 सितंबर . नेपाल में अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रयासों को जारी रखते हुए India ने Saturday को 11 टन राहत सामग्री काठमांडू पहुंचाई. भारतीय वायु सेना के सी-130 विमान के जरिए सामग्रियां भेजी गईं.

नेपाल में India के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए इसकी जानकारी दी. कुछ तस्वीरों और वीडियो क्लिप को साझा करते हुए लिखा, “नेपाल में राहत और पुनर्निर्माण के प्रयासों में India का सहयोग जारी है. Saturday को टेंट, दवाइयां, स्लीपिंग बैग और फोरेंसिक सामान समेत 11 टन सामग्री लेकर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का 9वां विमान काठमांडू पहुंचा और यह सामान नेपाल Government को सौंप दिया गया.”

नेपाल की उड़ान भरने से पहले विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया था कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का विमान राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ. नेपाल 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ से उबरने की कोशिश कर रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी. प्राकृतिक आपदा में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और अब भी हजारों लापता हैं.

India में मौजूद नेपाल के दूतावास ने बताया कि Friday को नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने रसुवा में आई बाढ़ के बाद बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए India Government का आभार जताया.

दूतावास ने एक्स पर लिखा, “नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने New Delhi में India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की. मंत्री वाग्ले ने रसुवा में हाल ही में आई बाढ़ के बाद बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए India Government का धन्यवाद किया.”

इसमें आगे कहा गया, “दोनों मंत्रियों ने नेपाल-India की पुरानी दोस्ती को और गहरा करने और आपसी सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.”

पिछले हफ्ते, India की ओर से भेजी गई राहत और बचाव सामग्री—जिसमें टनल रेस्क्यू (सुरंग से बचाव) और फोरेंसिक सप्लाई का सामान शामिल था—नेपाल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी गई थी.

श्रीवास्तव ने एक्स पर बताया था कि, “राहत और बचाव सामग्री (जिसमें टनल रेस्क्यू और फोरेंसिक सप्लाई का सामान शामिल था) लेकर भारतीय वायु सेना का आठवां विमान काठमांडू पहुंचा और यह सामग्री नेपाल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी गई.”

केआर/

Leave a Comment