
Mumbai , 19 सितंबर . दिवंगत Actor सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को Mumbai के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है. इस बीच दिशा के पिता सतीश सालियान ने Saturday को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को मानहानि का नोटिस देने के लिए ‘मातोश्री’ जाने से पहले उन्हें किसी से डर नहीं है.
से बातचीत में सतीश सालियन ने कहा कि मुझे किसी शिव सैनिक से डर नहीं लगता. वे भी इंसान हैं और मैं भी इंसान हूं. मैं Mumbai से हूं, इसलिए किसी से डरने की कोई वजह नहीं है.
जब उनसे पूछा गया कि वे मामले की प्रगति को कैसे देखते हैं और उन्हें क्या नई बातें होने की उम्मीद है तो सतीश सालियान ने कहा, कि न्याय 100 प्रतिशत मिलेगा. जो भी दोषी होगा, उसे सजा मिलेगी.
एक रिपोर्ट के अनुसार, दिशा सालियान की मौत के छह साल बाद उनके पिता आजआदित्य ठाकरे के ‘मातोश्री’ आवास पर जाकर उन्हें मानहानि का एक नया नोटिस देने वाले हैं. उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए Mumbai Police और मीडिया को इस दौरे के बारे में जानकारी दी है. सतीश सालियान ने Police सुरक्षा की मांग की है.
यह कदम बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा दिशा सालियानकी मौत की सीबीआई जांच का आदेश देने और एजेंसी को First Information Report दर्ज करने का निर्देश देने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है. यह आदेश उनके पिता के एक नए बयान के बाद आया. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक जांच के दौरान पर्याप्त सबूत सामने नहीं आते, तब तक किसी को भी आरोपी नहीं माना जाना चाहिए.
रिपोर्ट के अनुसार, यह नया नोटिस आदित्य ठाकरे के social media पोस्ट से संबंधित है और इसे आपराधिक मामले से अलग चलाया जा रहा है.
खबरों के अनुसार, सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत की नई जांच की मांग को लेकर की गई टिप्पणियों के लिए ठाकरे और Maharashtra के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से 500 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है. नोटिस में मुआवजे और माफी, दोनों की मांग की गई है.
2020 में दिशा सालियान की मौत को Police ने आकस्मिक मौत माना था और ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ दर्ज की थी. इसके छह दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी.
–
डीकेएम/वीसी