कोलकाता में संदिग्ध जमीन विवाद में पिता-पुत्र की धारदार हथियार से हत्या, मां की हालत गंभीर

कोलकाता, 21 जुलाई . पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन में Tuesday को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संदिग्ध जमीन विवाद में पिता और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि हमले में गंभीर रूप से घायल मां अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं.

प्रारंभिक जांच में Police को आशंका है कि यह दोहरी हत्या जमीन विवाद के कारण की गई है. बिधाननगर Police कमिश्नरेट ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मुजफ्फर मिस्त्री उर्फ मोना और उनके 26 वर्षीय बेटे बापी मिस्त्री के रूप में हुई है.

Police के अनुसार, न्यू टाउन के पाथरघाटा इलाके में एक जमीन को लेकर मिस्त्री परिवार का लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि दूसरी तरफ के लोग उस जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे, जिसका मुजफ्फर मिस्त्री और उनके परिवार ने विरोध किया था.

बताया जा रहा है कि Tuesday को दूसरी पक्ष के कुछ लोगों ने मुजफ्फर मिस्त्री पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमलावरों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की. इस दौरान उनके बेटे और पत्नी पर भी हमला किया गया. तीनों गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में मौके पर गिर पड़े.

घायलों को तुरंत बिधाननगर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुजफ्फर मिस्त्री और उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया. वहीं, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही बिधाननगर Police कमिश्नरेट के अधिकारी मौके पर पहुंचे. वरिष्ठ Police अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में Police बल तैनात किया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

बिधाननगर Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “धारदार हथियार से हमले में पिता और बेटे की मौत हुई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मां की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में मामला दो पक्षों के बीच जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है.”

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment