देश के लिए नहीं, पार्टी के लिए काम कर रही कांग्रेस: रोहन गुप्ता

New Delhi, 2 जून . कांग्रेस सांसद शशि थरूर के वंदे मातरम वाले बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति उसकी मानसिकता को दर्शाती है, जिसमें देशहित से अधिक वोट बैंक की राजनीति को महत्व दिया जाता है.

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के सम्मान के साथ होनी चाहिए. वंदे मातरम देश की भावनाओं और सम्मान का प्रतीक है, लेकिन कांग्रेस इस विषय पर भी राजनीति कर रही है. उनके अनुसार, ऐसी राजनीति से किसी का भला नहीं होने वाला है और इससे केवल Political विवाद ही बढ़ते हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर मुद्दे को Political चश्मे से देखने की कोशिश करती है और राष्ट्रीय विषयों पर भी राजनीति करने से पीछे नहीं हटती.

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के लिए देश पहले नहीं, बल्कि Political लाभ पहले आता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता हर मुद्दे पर राजनीति करने लगते हैं और उन्हें केवल अपना हित दिखाई देता है.

रोहन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने कभी देशहित को प्राथमिकता नहीं दी, जिसके कारण जनता ने समय-समय पर उसे नकार दिया. उन्होंने दावा किया कि देश की जनता ने भाजपा को इसलिए चुना है, क्योंकि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है.

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस लंबे समय से ‘वंदे मातरम’ के मुद्दे पर राजनीति करती रही है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपील करते हुए कहा कि अब उन्हें इस तरह की राजनीति बंद कर देश में शांति, सद्भाव और विकास के लिए काम करना चाहिए. उनके अनुसार, भाजपा लगातार देश की प्रगति और उन्नति के लिए कार्य कर रही है और आगे भी इसी दिशा में काम करती रहेगी.

इसी दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन के भीतर मतभेदों का भी उल्लेख किया. गुप्ता ने कहा कि गठबंधन के अंदर वैचारिक एकता का अभाव साफ दिखाई देता है.

उन्होंने दावा किया कि हाल ही में पश्चिम बंगाल के संदर्भ में राहुल गांधी द्वारा जारी एक वीडियो में ममता बनर्जी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा गया था. यदि गठबंधन की एक पार्टी दूसरी पार्टी पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाती है तो इससे गठबंधन की आंतरिक एकजुटता और विचारधारा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे हालात विपक्ष की कमजोर स्थिति को दर्शाते हैं.

बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि ‘वंदे मातरम का सभी सम्मान करते हैं, लेकिन हर समारोह में इसके सभी अंतरे बजाने को अनिवार्य करना तर्कसंगत नहीं है. उन्होंने कहा, “‘वंदे मातरम राष्ट्रगीत है और जब इसे गाया जाता है तो हम सम्मानपूर्वक खड़े हो जाते हैं. इसका पहला अंतरा या शुरुआती दो अंतरे, ज्यादातर लोगों को मुंह जुबानी याद होते हैं.”

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment