Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मुंबई पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 440 पीड़ितों को वापस मिला 3.26 करोड़ का सामान

Mumbai  Police की सराहनीय कार्रवाई, 440 पीड़ितों को वापस मिला 3.26 करोड़ का सामान

Mumbai , 20 जून . Mumbai Police ने Saturday को अंधेरी (पूर्व) में आयोजित एक कार्यक्रम में 440 शिकायतकर्ताओं को 3.26 करोड़ रुपए की कीमत का सामान लौटाया. वेस्ट जोन 3 के Police उपायुक्त द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मारोल मारोशी रोड पर सेवन हिल्स हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम हॉल में शाम 4 बजे से 6 बजे तक चला.

लौटाए गए सामानों में 852 ग्राम सोने-चांदी के गहने (कीमत 1.35 करोड़ रुपए), 10.75 लाख रुपए नकद, 17 दोपहिया वाहन (कीमत 21.95 लाख रुपए), पांच तिपहिया वाहन (कीमत 5.95 लाख रुपए), तीन चार-पहिया वाहन (कीमत 37 लाख रुपए), 371 मोबाइल फोन (कीमत 40.65 लाख रुपए), साइबर धोखाधड़ी के मामलों में बरामदगी (10.89 लाख रुपए) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान (कीमत 63.96 लाख रुपए) शामिल थे. कुल मिलाकर 440 शिकायतकर्ताओं को 3,26,23,947 रुपए की कीमत के बरामद सामान मिले.

इसी को लेकर Police ने बताया कि अंधेरी, एमआईडीसी, मेघवाड़ी, जोगेश्वरी, साकीनाका और पवई Police स्टेशनों के अधिकारियों ने चोरी हुए, खोए हुए और धोखाधड़ी से हासिल किए गए सामान, जिसमें साइबर अपराध की जांच में जब्त सामान भी शामिल हैं, का पता लगाने और उन्हें बरामद करने के लिए कड़ी मेहनत की.

कार्यक्रम में शामिल कई शिकायतकर्ताओं ने बृहन्Mumbai Police की कोशिश की तारीफ की और अपना सामान वापस मिलने पर आभार व्यक्त किया. इस ऑपरेशन की देखरेख करने वाले अधिकारियों में Police कमिश्नर देवेन भारती, संयुक्त कमिश्नर (के एंड एस) डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अतिरिक्त कमिश्नर (पश्चिमी क्षेत्रीय डिवीजन) डॉ. अभिनव देशमुख और उपायुक्त दत्ता नलवाड़े (जोन 10) शामिल थे.

कार्यक्रम का समन्वय क्षेत्र के सहायक कमिश्नरों और Police इंस्पेक्टरों ने किया, जिनमें गजानन पवार (अंधेरी), उमेश मच्छिंदर (अंधेरी Police स्टेशन), रवींद्र वाणी (एमआईडीसी), सुधाकर हुंबे (मेघवाड़ी), इकबाल शिकलगार (जोगेश्वरी), सपना क्षीरसागर (साकीनाका) और जितेंद्र सोनवणे (पवई) शामिल थे.

Police ने कहा कि इस हैंडओवर प्रोग्राम का मकसद बरामद की गई संपत्ति को कुशलता और पारदर्शिता के साथ लौटाकर जनता का भरोसा बहाल करना था. इसी के साथ उन्होंने चोरी, धोखाधड़ी और साइबर अपराधों की जांच जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया.

–

डीके/एबीएम

Share