
Lucknow, 3 जुलाई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की नौ वर्षों की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने ‘पहचान के संकट’ से निकलकर देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि सुशासन, तकनीक, टीमवर्क और सकारात्मक कार्यसंस्कृति ने प्रदेश की छवि बदलने में अहम भूमिका निभाई है.
Chief Minister ने अधिकारियों से कहा कि Government और जनता के बीच प्रशासनिक तंत्र ही सबसे महत्वपूर्ण सेतु है और जनता की धारणा उसी की कार्यशैली से तय होती है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ सीजी सिटी, सुल्तानपुर रोड, Lucknow में 22 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में करीब 464 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के अत्याधुनिक नए परिसर के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी Government और आमजन के बीच सबसे महत्वपूर्ण सेतु हैं. यदि यह सेतु मजबूत होगा तो योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और शासन के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों की धारणा नकारात्मक थी, लेकिन आज राज्य देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में स्थान बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुका है.
Chief Minister ने कहा कि कोई भी Government अपने कार्यों का कितना भी प्रचार करे, लेकिन उसकी वास्तविक छवि जनता की धारणा से तय होती है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी Government और आमजन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं. यदि यह सेतु मजबूत होगा तो Governmentी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और शासन के प्रति जनता का विश्वास भी बढ़ेगा.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले लगभग दो-तीन दशकों तक उत्तर प्रदेश की पहचान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा था. इसके लिए केवल नौकरशाही नहीं, बल्कि तत्कालीन Political नेतृत्व भी जिम्मेदार था. इसका नुकसान देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य और राष्ट्रीय विकास दोनों को उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने ‘पहचान के संकट’ से बाहर निकलकर नई कार्यसंस्कृति विकसित की है. आज प्रदेश सुरक्षा, सुशासन, निवेश, तकनीक के उपयोग और बड़े आयोजनों के सफल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है. Chief Minister ने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से आम लोगों की समस्याओं का समाधान संभव हुआ है.
उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का उदाहरण देते हुए कहा कि सांसद रहते हुए उन्हें राशन वितरण में गड़बड़ियों की सबसे अधिक शिकायतें मिलती थीं. Government बनने के बाद ई-पॉस मशीनों के माध्यम से पारदर्शिता लाई गई, जिससे पात्र लाभार्थियों तक राशन पहुंचना सुनिश्चित हुआ और शिकायतों में उल्लेखनीय कमी आई. उन्होंने कहा कि गरीब का हक छीनने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना Government की प्राथमिकता रही है. तकनीक के इस्तेमाल और प्रशासनिक ईमानदारी के कारण अब जरूरतमंदों तक उनका अधिकार पहुंच रहा है.
Chief Minister ने अधिकारियों से टीमवर्क और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी संस्था की सफलता सामूहिक प्रयासों से ही संभव होती है. उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच और व्यक्तिगत कार्यशैली बेहतर परिणाम नहीं दे सकती. प्रशासनिक व्यवस्था में नवाचार, अनुभव और सकारात्मक दृष्टिकोण को साथ लेकर चलने से ही बेहतर शासन मॉडल विकसित किए जा सकते हैं.
—
विकेटी/पीएम