मानसून को लेकर अलर्ट मोड में एनडीआरएफ, महाराष्ट्र और गोवा में की टीमों की पूर्व तैनाती

पुणे, 3 जुलाई . मानसून 2026 के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) जानमाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में आ गई है. इसे लेकर एनडीआरएफ की 5वीं वाहिनी ने Maharashtra एवं गोवा के विभिन्न जिलों में कई टीमों की पूर्व तैनाती की है.

दरअसल, मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी और तुरंत निपटने के मकसद से नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की पुणे स्थित 5वीं वाहिनी ने 1 जुलाई से ही Maharashtra और गोवा के कई संवेदनशील जिलों में अपनी टीमें तैनात कर दी हैं.

यह तैनाती राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए), Maharashtra तथा एनडीआरएफ मुख्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर सतारा, सांगली, कोल्हापुर, धाराशिव, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, ठाणे, पालघर, Mumbai , नागपुर और उत्तर गोवा में की गई है. ये टीमें पूरे मानसून अवधि तक Maharashtra और गोवा के इन संवेदनशील जिलों में तैनात रहेंगी.

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुणे स्थित एनडीआरएफ की पांचवीं बटालियन के कमांडेंट संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि Maharashtra एवं गोवा, 5वीं वाहिनी का प्राथमिक कार्यक्षेत्र है. टीमों की तैनाती संबंधित क्षेत्रों की भौगोलिक संवेदनशीलता, पूर्व वर्षों के आपदा अनुभव तथा India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम पूर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए की गई है.

उन्होंने कहा कि रणनीतिक पूर्व तैनाती से आपदा की स्थिति में प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय कमी आती है, जिससे बचाव एवं राहत कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जा सकते हैं. सभी टीमें अत्याधुनिक खोज एवं बचाव उपकरणों, बाढ़ राहत संसाधनों तथा प्रशिक्षित कार्मिकों से सुसज्जित हैं और जिला प्रशासन सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए हैं.

इसके अलावा उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि एनडीआरएफ प्राकृतिक और मानव-निर्मित दोनों प्रकार की आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है. उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ नागरिकों की सुरक्षा और समयबद्ध राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है.

डीके/पीएम

Leave a Comment