नीतीश कुमार के विकास को आगे बढ़ाएंगे सीएम सम्राट चौधरी: जीतन राम मांझी

Patna, 15 अप्रैल . Union Minister जीतन राम मांझी ने बिहार के नए Chief Minister सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनसे उम्मीद की जाती है कि वे पूर्व सीएम नीतीश कुमार द्वारा स्थापित विकास की परंपरा को न केवल बरकरार रखेंगे, बल्कि उसे और आगे भी ले जाएंगे.

Patna में मांझी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम सम्राट चौधरी को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई. वे युवा हैं, और बिहार के लिए यह सौभाग्य की बात है कि वे बिहार को चलाएंगे. मुझे विश्वास है कि वे बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

जीतन राम मांझी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का कोई अपमान नहीं हुआ है. उन्होंने अपनी इच्छा से राज्यसभा जाने का फैसला लिया है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के निर्देश पर ही बिहार चलेगा. उन्होंने 20 साल सीएम रहने के बाद स्वेच्छा से सत्ता त्याग दी है. यह उच्च परंपरा है, जिसे नीतीश कुमार ने कायम किया है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप जायसवाल ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी विजन के साथ बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा. प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को नए पंख मिलेंगे.

वहीं, बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित होंगे. सुदृढ़ नीति-निर्माण, स्पष्ट प्राथमिकताएं और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के साथ नई Government प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए पूर्णतः संकल्पित है.

बिहार में डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह नीतीश कुमार के विश्वास का ही परिणाम है कि मुझे यह जिम्मेदारी मिली है. मैं पूरी निष्ठा के साथ उनके रास्ते, उनकी नीतियों, उनके कार्यक्रमों और उनकी कार्यशैली पर चलने का कार्य करूंगा. नीतीश कुमार का जो विकास मॉडल रहा है, उसी को आगे बढ़ाते हुए हम बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे. अब तक के विकास मॉडल में विभिन्न दलों की सहभागिता रही है और आगे भी सभी के सहयोग से उसी दिशा में कार्य जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि नीतीश कुमार की सोच और उनका कार्य करने का तरीका अद्वितीय है, और हमने उनके साथ रहकर बहुत कुछ सीखा है. उसी सीख के आधार पर आगे बढ़ना है. हमारा लक्ष्य साफ है सुशासन, विकास और जनकल्याण के उस मार्ग को और मजबूत करना, जिसने बिहार को नई पहचान दी है.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment